dharma sangrah

दाल ढोकली

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2007 (12:34 IST)
- श्रीमती सरोज कृष्णदास नीमा
ND
सामग्री (चार व्यक्तियों के लिए) :
1 कि.ग्रा. गेहूँ का आटा, 200 ग्राम तुवर की दाल, 2 लीटर पानी (ढोकली उबालने के लिए), एक प्याला तेल (मोयन के लिए), 4 छोटे चम्मच पिसा जीरा, एक चम्मच हल्दी पावडर, हींग (तड़का लगाने के लिए), दो हरी मिर्च, राई, पिसी लाल मिर्च एवं स्वादानुसार नमक, 1 कटोरी देसी घी।

विधि :
बनाने के दो घंटे पूर्व दाल धोकर गला दें। गेहूँ के आटे में नमक, हल्दी, पिसा जीरा व मोयन मिलाकर बाटी के आटे जैसा बाँध लें। दाल को कूकर में एक सीटी आने तक पका लें। आटे की बड़ी-बड़ी लोइयाँ बना लें। इन्हें थाली उल्टी रखकर पतला-पतला बेल लें।

इस पर थोड़ा तेल का हाथ लगाकर वापस पलट दें, ताकि लगा हुआ तेल ढँक जाए। इसके अब चौकोर टुकड़े काट लें। इस प्रकार सारी लोई बेल कर व टुकड़े करके तैयार कर लें। गैस पर बड़े तपेले में 2 लीटर पानी गरम होने तक रखें।

जब पानी उबलने लगे तो कूकर वाली दाल इसमें मिला दें एवं एक-एक करके बेली हुई रोटी के चौकोर टुकड़े भी डाल दें। जब उबाल आ जाए तो इसमें नमक व हल्दी मिला दें।
गेहूँ के आटे में नमक, हल्दी, पिसा जीरा व मोयन मिलाकर बाटी के आटे जैसा बाँध लें। आटे की बड़ी-बड़ी लोइयाँ बना लें।


आँच धीमी करके बीच-बीच में चलाती रहें। थोड़ा तेल लेकर हरी मिर्च, लाल मिर्च, हींग, राई, पिसी धनिया पावडर से तड़का भी लगा दें। 10 से 12 मिनट बाद दाल ढोकली तैयार है। थाली में निकालकर दो-दो चम्मच देसी घी डालकर परोसें व वर्षा ऋतु का आनंद लें। घी पिघलाकर ही डालें।

नोट : यह व्यंजन गरमागरम ही परोसा जाता है। ठंडा होने पर सारा मजा किरकिरा हो जाता है।
Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन