Hanuman Chalisa
✕

Ramadan 2021 : रमजान का पाक महीना शुरू, कोरोना के खात्मे के लिए मांगेंगे दुआ

Updated: गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 (10:49 IST)
ramadan mubarak
 
14 अप्रैल से रमजान (Ramadan 2021) का पाक महीना शुरू हो गया है। कोरोना संकट के इस दौर में रमजान की रौनक बाजारों में दिखाई नहीं देगी। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक नौवां महीना रमजान का होता है। रमजान के पवित्र महीने में मुसलमान लोग रोजा रखते हैं और उसके बाद चांद देखकर ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाते हैं। 
 
पवित्र रहमत और बरकत से भरा रमजान का महीना मोमिनों को अल्लाह से प्यार और लगन जाहिर करने के साथ खुद को खुदा की राह की सख्त कसौटी पर कसने का मौका देने वाला यह महीना बेशक हर बंदे के लिए नेमत है। रमजान माह का एक-एक मिनट बहुत कीमती होता है। इस पूरे महीने में इस्लाम धर्म के लोग भूखे-प्यासे और बुरे कामों से तौबा कर हर अच्छे से अच्छे कार्य करने के साथ रोजे रखते हैं।
 
कोरोना संकट के इस दौर में मुस्लिम समुदाय का खास एहतियात बरतते हुए रमजान मास शुरू हो गया है। रमजान (रोजा) के महीने में अपने-अपने घरों में नमाज पढ़कर पूरी तरह लॉकडाउन का पालन करने की कोशिश के साथ-साथ इस समयावधि में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए साफ दिल और नियत के साथ अल्लाह से दुआ करेंगे।
 
इस्लाम धर्म के अनुसार रमजान रहमत बरकत और मगफिरत का महीना है। अल्लाह ने मुसलमानों पर रोजे इसलिए फर्ज फरमाए हैं जिससे अपने अंदर तकवा परहेजगारी पैदा कर सके। इन दिनों में यदि कोई व्यक्ति भूखा-प्यासा रहता है और बुरे काम नहीं छोड़ता तो उसका रोजा सिर्फ फांके के सिवा कुछ नहीं है। अल्लाह को ऐसे लोगों के रोजे पसंद नहीं जो बुरे काम न छोड़े। अल्लाह रमजान में हर इंसान को मौका देता है कि वह अपने बुरे कामों से तौबा करे और अच्छे काम करने का दृढ़ संकल्प करें। रमजान में हर नेक और बुरे काम का बदला सत्तर गुना अधिक होता है।
 
शरीयत की किताबों में आया है यदि कोई व्यक्ति रमजान में बुरे कार्य करता है तो उसके बुरे कामों का बदला सत्तर गुना अधिक मिलेगा और इसी तरह अच्छे काम करेगा तो उसको सत्तर गुना अधिक सवाब मिलेगा। रमजान माह में यह उपवास लगातार तीस दिनों तक चलते हैं। रमजान के महीने में घरों में ही नमाज़ पढ़कर लॉकडाउन का पालन करना लाभदायी रहेगा।
 
-RK
 
-RK

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: महाअष्टमी और महानवमी की तिथि, पूजा मुहूर्त एवं व्रत पारण

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में चतुर्थी के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्रद्ध

विजयादशमी 2026: कब है दशहरा, रावण दहन कब होगा?

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में तृतीया के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

अक्टूबर 2026 के ग्रह गोचर और नक्षत्र परिवर्तन सहित जानिए प्रमुख व्रत एवं त्योहार

अगला लेख