ramcharitmanas

Eid ul Fitr : खुशियों की रौनक का जश्न है ईद-उल-फितर का त्योहार, जानें कैसे मनाएं

ईद-उल फितर कैसे मनाते हैं?

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 9 अप्रैल 2024 (15:50 IST)
Eid-ul-Fitr 2024
 
 
HIGHLIGHTS
• ईद-उल-फितर के दिन क्या करें।
• ईद उल-फ़ित्र मीठी ईद का दिन।
• खुशियों का पैगाम लाता है ईद उल-फ़ित्र का त्योहार।
 
ALSO READ: ईद-उल-फितर 2024 कब है?
 
Eid ul Fitr 2024: अभी रमजान माह चल रहा है और रमजान को अल्लाह की नेमतों और बरकतों से भरपूर माह के रूप में जाना जाता है। इस्लाम धर्म के पवित्र महीने रमजान के बाद ईद उल-फ़ित्र का त्योहार मनाया जाता है। रमजान माह की समाप्ति पर यानी इस महीने के अंतिम दिन चांद देखने के बाद अगले दिन ईद उल-फ़ित्र का पर्व मनाया जाता है। ईद उल-फ़ित्र/ ईद-उल फितर को मीठी ईद भी कहते हैं। यह दिन खुदा का इनाम वाला भी माना जाता है। 
 
वर्ष 2024 में ईद उल-फ़ित्र का त्योहार 10 या 11 अप्रैल को मनाया जा सकता है, जो कि चांद दिखने पर निर्भर होता है। अत: चांद दिखने के समयानुसार ईद की तारीख में बदलाव भी हो सकता है। ईद उल-फ़ित्र मनाने से पहले यह जानना भी जरूरी है इस दिन को कैसे मनाते हैं। आइए जानते हैं इस दिन के बारे में खास बातें- 
 
आइए जानते हैं क्या करें-  
 
• ईद उल-फ़ित्र/ ईद-उल फितर के दिन सुबह जल्दी उठकर फजर की नमाज अदा करने के खुद की सफाई और कपड़े वगैरह तैयार रखना।
 
• गुस्ल (नहाना) करना।
 
• मिस्वाक (दातून) करना।
 
• सबसे उम्दा और नए या पुराने, लेकिन साफ कपड़े पहनना।
 
• इत्र लगाना (सिर्फ पुरुष)।
 
• ईदगाह जाने से पहले कुछ खाना।
 
• नमाज से पहले फितरा, जकात अदा करना।
 
• ईदगाह में जल्दी पहुंचना।
 
• ईद की नमाज खुले मैदान में अदा करना। (बारिश या बर्फ गिरने की स्थिति में नहीं)
 
• ईदगाह आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल करना।
 
• ईदगाह जाते वक्त यह तकबीर पढ़ना।
 
• 'अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर, लाइलाहा इल्ललाह, अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर, वलिल्लाहिलहम्द।' (अल्लाह बड़ा है, अल्लाह बड़ा है। अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लायक नहीं। अल्लाह बड़ा है, अल्लाह बड़ा है। सारी तारीफें अल्लाह के लिए हैं।)
 
• इन सबके अलावा ईद की सबसे ज्यादा खुशी बच्चों को होती है। इस दिन बच्चों के चेहरे की रौनक देखते ही बनती है। 
 
• इस दिन बच्चों को ईदी दी जाती है। ईद की नमाज के बाद इमाम खुत्बा देते हैं और दुआ फरमाते हैं। 
 
• इसके बाद सभी एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते हैं।

ALSO READ: 29th Roza 2024: 29वां रोजा रमजान माह के रुख़सत का इशारा

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

श्रावण मास की दुर्वा चतुर्थी 2026: जानें व्रत का महत्व, पूजा विधि और भगवान गणेश की कृपा पाने के फायदे

क्या नरेंद्र मोदी को छोड़ना पड़ेगा पद? ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जानें प्रधानमंत्री के भविष्य को लेकर क्या संकेत

बुध का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें किसे मिलेगा फायदा

14 अगस्त पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस 2026: कुंडली में क्या कह रहे हैं ग्रह? जानें आने वाले समय में पाकिस्तान का भविष्य

अगला लेख