biodatamaker

ईद-उल फितर कैसे मनाते हैं?

Updated: गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 (12:31 IST)
Eid-ul-Fitr 2023 
 
अभी रमजान माह चल रहा है और रमजान को अल्लाह की नेमतों और बरकतों से भरपूर माह के रूप में जाना जाता है। इस्लाम धर्म के पवित्र महीने रमजान के बाद ईद उल-फ़ित्र का त्योहार मनाया जाता है। वर्ष 2023 में ईद उल-फ़ित्र का त्योहार 22 अप्रैल 2023, दिन शनिवार को मनाया जा सकता है। 
 
भारत में 24 मार्च से रमजान की शुरुआत हो गई थी, इस हिसाब के देखा जाए तो 22 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। यदि भारत में 21 अप्रैल को चांद नजर आता तो फिर 22 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। अत: भारत में भी 22 अप्रैल को ही ईद मनाई जाने की उम्मीद है। लेकिन चांद दिखने के समयानुसार ईद की तारीख में बदलाव भी हो सकता है। 

रमजान माह की समाप्ति पर यानी इस महीने के अंतिम दिन चांद देखने के बाद अगले दिन ईद उल-फ़ित्र का पर्व मनाया जाता है। ईद उल-फ़ित्र/ईद-उल फितर को मीठी ईद भी कहते हैं। यह दिन खुदा का इनाम वाला भी माना जाता है। ईद उल-फ़ित्र मनाने से पहले यह जानना भी जरूरी है इस दिन को कैसे मनाते हैं। आइए जानते हैं इस दिन के बारे में- 
 
आइए जानते हैं ईद उल-फ़ित्र के दिन क्या करें-  
 
1. ईद उल-फ़ित्र के दिन सुबह जल्दी उठकर फजर की नमाज अदा करने के खुद की सफाई और कपड़े वगैरह तैयार रखना।
 
2. गुस्ल (नहाना) करना।
 
3. मिस्वाक (दातून) करना।
 
4. सबसे उम्दा और साफ कपड़े पहनना। (नए या पुराने, लेकिन साफ)
 
5. इत्र लगाना (सिर्फ पुरुष)।
 
6. ईदगाह जाने से पहले कुछ खाना।
 
7. नमाज से पहले फितरा, जकात अदा करना।
 
8. ईदगाह में जल्दी पहुंचना।
 
9. ईद की नमाज खुले मैदान में अदा करना। (बारिश या बर्फ गिरने की स्थिति में नहीं)
 
10. ईदगाह आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल करना।
 
11. ईदगाह जाते वक्त यह तकबीर पढ़ना।
 
12. 'अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर, लाइलाहा इल्ललाह, अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर, वलिल्लाहिलहम्द।' (अल्लाह बड़ा है, अल्लाह बड़ा है। अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लायक नहीं। अल्लाह बड़ा है, अल्लाह बड़ा है। सारी तारीफें अल्लाह के लिए हैं।)
 
13. इन सबके अलावा ईद की सबसे ज्यादा खुशी बच्चों को होती है। इस दिन बच्चों के चेहरे की रौनक देखते ही बनती है। इस दिन बच्चों को ईदी दी जाती है। ईद की नमाज के बाद इमाम खुत्बा देते हैं और दुआ फरमाते हैं। इसके बाद सभी एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। 

ALSO READ: रोजा में सेहत का कैसे रखें ध्यान, ये टिप्स आएंगे काम

 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Kamika Ekadashi 2026 : सावन में कब है कामिका एकादशी? जानें क्यों खास है यह एकादशी, जानें पूजा विधि और कथा

बुधादित्य राजयोग से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, करियर और कारोबार में मिल सकती है बड़ी सफलता

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–5 : तेजपत्ता)

श्रावण मास में करें ये 10 आसान उपाय, पूरे साल मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद

अगला लेख