Daily Horoscope
✕

इंतजार करना मेरे मायके...

राखी विशेष

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (18:57 IST)
काश, होती जो मैं एक चिड़‍िया
जैसे उड़ आई अपने बाबुल के अंगना से
फिर उड़ जाती
मायके की मीठी बयारों को सुंघने
बैठ जाती मिट्टी की लाल मुंडेर पर
देती आवाज पूजा घर में चंदन घिसती दादी को
सूर्य को अर्घ्य देते दादाजी को
खाट कसते बापू को
पिंजरे में कटोरी बजाते हीरामन तोते को
चारे के लिए रंभाती गाय को
रात की रानी को
तुलसी के बिरवे को
चौक पूरती मां को
धान फटकती काकी को
बारिश के लिए छप्पर बदलते काका को
और फिर अपने 'अनमोल रतन' भैया को. ..

कहती- देखो मैं आ गई
रक्षाबंधन की मर्यादा को निभाने
ससुराल के बंधनों को छोड़कर
अपने आकुल मन को जोड़कर
मान-अपमान के हल्के छींटे मत पड़ने देना
मेरे मन के कोरे कागज पर,
और हां, इतना सम्मान भी मत देना कि
मैं तुम्हारी न होकर पराई हो जाऊं
मेहमान बन जाऊं
मुझे हक देना
अपने भतीजे को डांटने का...

डर गई हूं मैं कल अखबार में यह खबर देखकर
कि राखी के दो दिन पहले
भतीजे ने कुल्हाड़ी मार दी
बुआ के सिर पर
नहीं कुछ कहूंगी मैं किसी से
बस अपने द्वार
सदा के लिए खुले रखना
मेरे लिए
राखी पर मैं आऊंगी
हर बाधा को पार कर
हर दूरी को लांघ कर
मेरा इंतजार करना मेरे मायके... !!

लेखक के बारे में
स्मृति आदित्य
Show comments

सभी देखें

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: 21 या 22 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी का पारण? यहां जानें प्रदोष काल मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Dev Diwali 2026 Date: देवउठनी एकादशी या कार्तिक पूर्णिमा, कब मनाई जाएगी देव दिवाली? यहां दूर करें सारा कन्फ्यूजन

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज 20 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: देव उठनी एकादशी पर 5 या 11 कितने दीये जलाना होता है सबसे शुभ? जानें तुलसी के पास दीपक रखने का सही नियम

Khatu Shyam Birthday 2026: कैसे स्थापित हुआ खाटू श्याम जी का चमत्कारी धाम? जन्मदिन पर जानें यह अनसुनी कहानी

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Dev uthani ekadashi 2026 date: देव उठनी एकादशी की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और श्रीहरि को जगाने का शुभ मंत्र, 11 दीपक