Daily Horoscope
✕

रक्षाबंधन पर राखी बंधे हाथों से भाई करें यह राशि दान, तो मिलेगा खूब यश, धन और सम्मान

Updated: शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 (16:35 IST)
बहन के हाथों बंधते ही राखी भाई के जीवन में शुभ शक्तियों का संचार करती है। यह नाजुक धागा भाई को संकटों से बचाता है। सही मायनों में बहन की रक्षा का संकल्प चाहे भाई द्वारा देने का रिवाज हो पर वास्तविकता यह है कि बहन के शुभ हाथों से बंधा यह धागा भाई का बाहरी ताकतों, आपदा और कष्टों से रक्षा करता है। राखी बंधने के बाद भाई अगर अपनी राशि के अुसार शुभ दान करें तो राखी का यह बंधन उनके लिए और भी पवित्र हो जाता है।
 
मेष राशि : इस राशि के भाई राखी बांधने के उपरांत मंगल का दान करें। (लाल रंग की वस्तुएं) 
 
वृषभ राशि : इस राशि के भाई शुक्र का दान करें। (सफेद, क्रीम और चमकीले रंग की वस्तुएं)  
 
मिथुन राशि : इस राशि के भाई बुध का दान करें तो उनके लिए शुभ होगा। (हरे रंग की वस्तुएं) 
 
कर्क राशि : इस राशि के भाई राखी बंधने के पश्चात चंद्र से संबंधित सामग्री का दान करें। (चमकीले और सफेद रंग की वस्तुएं) 
 
सिंह राशि : इस राशि के भाई सूर्य ग्रह से संबंधित चीजें दान करें। (नारंगी और तेज लाल रंग की वस्तुएं) 
 
कन्या राशि : इस  राशि के भाई बहन के हाथों राखी बंधते ही बुध ग्रह की शुभता बढ़ाने वाली सामग्री दान करें। (हरे रंग की वस्तुएं) 
 
तुला राशि : इस राशि का स्वामी भी शुक्र है अत: इस राशि के भाई भी शुक्र का दान कर अपने लिए साल भर की शुभता अर्जित कर सकते हैं। (गुलाबी, क्रीम और सफेद रंग की वस्तुएं) 
 
वृश्चिक राशि : इस राशि का स्वामी मंगल है अत: इन्हें भी मंगल का शुभ दान करना चाहिए। (लाल और केसरिया रंग की वस्तुएं) 
 
धनु राशि : अगर आप धनु राशि वाले भाई हैं तो आपका स्वामी गुरु है। राखी बंधने के उपरांत बृहस्पति से संबंधी वस्तुओं का दान करें।(पीले रंग की वस्तुएं)   
 
मकर राशि : आपकी राशि मकर है तो आपका स्वामी शनि है। आप राखी बंधवाकर शनि की शुभता के लिए दान करें। (काले, नीले और जामुनी रंग की वस्तुएं) 
 
कुंभ राशि : अगर आप कुंभ राशि वाले भाई है तो बहन से राखी बंधवाते ही आप भी शनि का ही दान करें, क्योंकि आपके राशि स्वामी भी शनि ही हैं। (नीले, आसमानी और स्लेटी रंग की वस्तुएं) 
 
मीन राशि : आपकी राशि मीन है तो अपनी बहन से रक्षासूत्र बंधवाकर आप भी गुरु की शुभता बढ़ाने वाली चीजों का दान करें। (पीले और समुद्री हरे रंग की वस्तुएं)

ALSO READ: रक्षा बंधन पर भाई को खिलाएं राशि अनुसार यह मिठाई, बांधें खास डोरी की राखी

ALSO READ: रक्षा बंधन पर चयन करें राशि अनुसार राखी के रंग, पर्व मनाएं शुभ मुहूर्त के संग

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा

2 दिसंबर को वृश्चिक में बुध का गोचर: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

खरमास 2026: कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा? जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

भगवान विष्णु को क्‍यों प्रिय है मार्गशीर्ष का महीना? अमावस्‍या पर पितरों के लिए क्यों जलाते हैं दीपक?

सभी देखें

क्यों खास है मार्गशीर्ष अमावस्या? इस दिन किसकी होती है पूजा? जानें धार्मिक महत्व

दिसंबर 2026 का पंचांग: ग्रहों के राशि-नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहार और 12 राशियों का भविष्यफल

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों की जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव

क्यों रखा जाता है प्रदोष व्रत? क्यों खास है यह व्रत? कैसे करें भगवान शिव की पूजा?

Weekly Horoscope: 30 नवंबर से 6 दिसंबर का साप्ताहिक राशिफल, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह? जानें अपना भविष्यफल

अगला लेख