Hanuman Chalisa
✕

रक्षा बंधन की राखी को पौराणिक काल में यह कहा जाता था, जानिए 5 रहस्य

Updated: मंगलवार, 25 अगस्त 2026 (16:55 IST)
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष श्रावण महा की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार यह पर्व 22 अगस्त 2021 रविवार को मनाया जाएगा। आओ जानते हैं कि रक्षा बंधन या राखी को पौराणिक काल में क्या कहा जाता था।
 
 
1. मणिबंध : प्राचीनकाल में सबसे पहले मणिबंध नाम का प्रचलन था। हाथों की कलाई को मणिबंध कहते हैं। वैदिक काल में यज्ञ के दौरान, मांगलिक कार्यों के दौरान एक सूत का धागा बांध कर संकल्प मंत्र पढ़ा जाता था, जो आज भी प्रचलन में है। इस सूत के धागे को मणिंबध कहते थे।
 
2. मौली : यह मणिबंध का विकसित रूप माना जा सकता है। जैसे पहले मात्र सू‍त के तीन सफेद धागे ही हल्दी में रंग कर बाधें जाते थे परंतु बाद में तीनों धागे अलग अलग रंगे के हो गए। लाल, पीले और हरे रंग में रंगे जाने लगे थे। कभी कभी यह पांच रंगी में होते हैं। जिसमें नीला और सफेद रंग भी होता है। तीन रंग त्रिदेव के प्रतीक और 5 रंग पंचदेव के प्रतीक माने गए। मौली को हाथ की कलाई, गले और कमर में बांधा जाता है.
 
3. कलावा : कलाई बर बांधे जाने के कार इसे कलावा कहते हैं। इस ही मौली और नाड़ा भी कहते हैं।
 
4. रक्षा सूत्र : मणिबंध, मौली या कलावा सभी को संकल्प और रक्षा सूत्र कहा जाता है। यदि मन्नत मांगी है तो इस मन्नत का धागा भी कहते हैं। मन्नत मांगते वक्त भी संकल्प व्यक्त किया जाता है कि मेरी मन्नत पूर्ण हुई तो में प्रसाद चढ़ाऊंगा या यथाशक्ति कोई भी कार्य करूंगा।
 
5. राखी : उक्त रक्षा सूत्र के कारण ही रक्षा बंधन पर राखी का प्रचनल हुआ। भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार को प्रचीनकाल में अलग रूप में मनाया जाता था। पहले सूत का धागा होता था, फिर नाड़ा बांधने लगे, फिर नाड़े जैसा एक फुंदा बांधने का प्रचलन हुआ और बाद में पक्के धाके पर फोम से सुंदर फुलों को बनाकर चिपकाया जाने लगा जो राखी कहलाने लगी। वर्तमान में तो राखी के कई रूप हो चले हैं। राखी कच्चे सूत जैसे सस्ती वस्तु से लेकर रंगीन कलावे, रेशमी धागे, तथा सोने या चाँदी जैसी मँहगी वस्तु तक की हो सकती है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

सभी देखें

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

अगला लेख