Daily Horoscope
✕

रक्षाबंधन का त्योहार इस वर्ष क्यों मनाए जाएगा 2 दिनों तक, जानें इसके पीछे छिपा है बड़ा कारण

Updated: मंगलवार, 29 अगस्त 2023 (12:28 IST)
Raksha Bandhan 2023 Date: रक्षा बंधन का पर्व कब मनाया जा रहा है? इसको लेकर लोगों में भ्रम है। हालांकि कुछ विद्वानों के अनुसार इस बार 2 दिनों तक मनाया जा सकता है राखी का त्योहार। आओ जानते हैं कि क्या है इसके पीछे का बड़ा कारण। क्या सच में ही दो दिन मनाया जाना चाहिए या कि कोई है निश्‍चित दिनांक।
 
Rakshabandhan 2023 auspicious time : रक्षा बंधन का त्योहार कुछ ज्यो‍तिषियों के अनुसार 30 अगस्त और कुछ के अनुसार 31 अगस्त को रहेगा। हालांकि दोनों ही दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाए जाने की बात कहीं जा रही है। अधिकतर ज्योतिष 30 अगस्त को यह त्योहार मनाने का समर्थन कर रहे हैं इसी दिन पूर्णिमा तिथि पूरे दिन और रात में रहेगी जबकि इस दिन भद्राकाल भी है।
 
30 अगस्त को ही मानाया जाएगा रक्षा बंधन का पर्व : रक्षाबंधन 30 अगस्त बुधवार को मनाया जाएगा क्योंकि 31 अगस्त को सुबह में ही पूर्णिमा तिथि का लोप हो जा रहा है। पूर्णिमा तिथि प्रारंभ 30 अगस्त सुबह 11:00:27 से और समापन 31 अगस्त सुबह 07:07:23 को होगा।
 
भद्रा का साया : 30 अगस्त रक्षा बंधन के दिन भद्राकाल रहेगा। भद्राकाल में तब शुभ कार्य नहीं किए जा सकते जबकि भद्रा का निवास धरती पर हो। इस बार भद्रा का निवास धरती पर ही है। भद्रा काल सुबह 10:58 से रात्रि 09:01 तक रहेगा।
 
भद्रा के बाद ही बांधें राखी : राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रात्रि 9 बजकर 1 मिनट पर भद्राकाल समाप्ति होने के बाद है।
 
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त समय : रात्रि 9:01 से 11:13 तक। (शुभ के बाद अमृत का चौघड़िया)
 
31 अगस्त के शुभ मुहूर्त :
राखी बांधने का शुभ महुर्त इस दिन सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक का है। इसके बाद पूर्णिमा का लोप हो जाएगा।
अमृत मुहूर्त सुबह 05:42 से 07:23 बजे तक।
इस दिन सुबह सुकर्मा योग रहेगा।
 
इन मुहूर्त में भी बांधी जा सकती है राखी- 
अभिजित मुहूर्त : दोपहर 12:14 से 01:04 तक।
अमृत काल : सुबह 11:27 से 12:51 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:44 से 03:34 तक।
सायाह्न सन्ध्या : शाम 06:54 से रात्रि 08:03 तक।
 

Show comments

सभी देखें

आंवला नवमी की 10 खास बातें और 5 अचूक उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक क्या करना चाहिए?

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Amla Navami 2026 Upay: आंवला नवमी पर करें हल्दी-मिट्टी का यह खास उपाय, जानें पूजा के जरूरी नियम और वर्जित कार्य

सभी देखें

सबरीमाला में दर्शन के लिए 41 दिनों का व्रत प्रारंभ, जानिए 5 खास बातें

Amla Navami 2026: आंवला नवमी पर एक साथ मिलती है हरि और हर की कृपा, नोट करें 18 नवंबर का पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत कथा

20 नवंबर से भीष्म पंचक, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

आंवला नवमी 2026: कौन थे आंवलिया राजा? जानिए आंवला नवमी से जुड़ी यह रोचक पौराणिक कहानी

आंवला नवमी पर माता लक्ष्मी और आंवला वृक्ष की पौराणिक कथा

अगला लेख