बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. रक्षा बंधन
  4. rakhi 2021 shubh muhurat

आज है राखी का त्योहार, राशि अनुसार बांधें भाई की कलाई पर प्यार

आज है राखी का त्योहार, राशि अनुसार बांधें भाई की कलाई पर प्यार - rakhi 2021 shubh muhurat
रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को बंधन ने बांधकर रखने का पर्व है अर्थात् बहन अपने भाई को रेशम की डोर का बंधन बांध कर भाई से अपनी रक्षा का वचन लेती है और भाई उस वचन को जीवनपर्यंत निभाता है। इसी वचन को याद रखने के लिए हर वर्ष यह त्योहार मनाया जाता है।
 
पौराणिक मत के अनुसार सर्वप्रथम माता लक्ष्मी ने राजा बलि को राखी का बंधन बांधा था। 

अपने भाई को राखी का बंधन उनकी राशि अनुसार बांधेंगे तो आपकी रक्षा भी होगी, साथ ही आपके द्वारा भाई के लिए सुखी जीवन का आशीर्वाद भी होगा। आइए जानें-
 
मेष- लाल रेशम की राखी।
 
वृषभ- सफेद रेशम की राखी।
 
मिथुन- हरे रंग की राखी।
 
कर्क- हरे व सफेद रंग की राखी।
 
सिंह- गुलाबी रंग की राखी।
 
कन्या- लाल व हरे रंग की राखी।
     
तुला- सफेद व लाल रंग की राखी।
 
वृश्चिक- गुलाबी व हल्के पीले रंग की राखी।
 
धनु- पीले रंग की राखी।
 
मकर- जामुनी रंग की राखी।
   
कुंभ- ग्रे और हल्के लाल रंग की राखी।
 
मीन राशि- नीले रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा।
 
विशेष : यह इस वर्ष के ग्रहों की स्थिति अनुसार विश्लेषण है।  


ये भी पढ़ें
आज का राशिफल: रक्षाबंधन विशेष, किस राशि के लिए क्या लाया है यह पर्व