sundarkand

राखियों के 13 प्रकार, सिलेक्ट करें अपने भाई के लिए सुंदर सी राखी

Updated: शनिवार, 21 अगस्त 2021 (12:11 IST)
बाजार में कई तरह की सुंदर सुंदर राखियां आ चुकी हैं। पहले सूत का धागा होता था, फिर नाड़ा बांधने लगे। फिर नाड़े जैसा एक फुंदा बांधने का प्रचलन हुआ। बाद में पक्के धागे पर फोम से सुंदर फुलों को बनाकर चिपकाया जाने लगा और अब वर्तमान में तो राखी के कई रूप हो चले हैं। आओ जानते हैं राखियों के प्रकार।
 
 
1. रुद्राक्ष राखी : इस राखी में मोतियों या फुंदों के बीच रुद्राक्ष लाग होता है।
 
2. ब्रेसलेट राखी : यह राखी ब्रेसलेट की तरह होती है। इसमें बीच में बड़ासा गोल नग लगा होता है और आसपास मोती या अन्य चमकते हुए नग लगे होते हैं। यह कई तरह की डिजाइन वाला होता है।
 
3. अमेरिकन डायमंड राखी : चांदी की पट्टी पर इस राखी में अमेरिकन डायमंड लगा होता और साथ में छोटे छोटे चमकते हुए नग लगे होते हैं।
4. लूंबा राखी : यह राखी पारंपरिक राखी है जो झूमर के आकार की होती है जिसमें मोतियों की लड़ी लगी होती है। दूसरा एक गोल रोल पर छोटे छोटे चमकते हुए नग लगे होते हैं और उस रोल के पासपास रंग बिरंगे मोती लगे होते हैं। 
 
5. फ्लावरी राखी : एक पक्के रेशमी रंगीन धागे पर वेलवेट या फोम के सुंदर डिजाइन वाले फूल बनाकर उस पर चिपकाया या बांधे जाते हैं और उन फूलों के आस पास धागे में रंग-बिरेंगे मोती पिरोये होते हैं।
 
6. स्वास्तिक या ॐ की राखी : एक पक्के रेशमी रंगीन और डिजाइनर धागे पर प्लास्टिक या वेलवेट का ॐ या स्वास्तिक लगाया जाता है। कई बार यह बहुत अच्‍छी क्वालिटी का और बहुत डिजाइनर भी होता है। 
 
7. चांदी की राखी : चांदी की चेन के बीच में चांदी का फूल या अन्य कोई डिजाइन लिए यह राखी थोड़ी महंगी होती है।
 
8. गोल्ड की राखी : चांदी की तरह ही गोल्ड राखी भी कई तरह की डिजाइन वाली होती है। इसमें खासकर सोने के मोती रहते हैं। इसी कुंदन की राखी भी बनती है जिसे रंगिन पत्‍थरों और मोतियों के साथ सजाया जाता है।
 
9. मोतियों की राखी : यह राखी खालिस मोतियों की होती है। एक पक्के रेशमी रंगीन और डिजाइनर धागे में मोतियों को पिरोया गया होता है जिसे बीच में बड़ासा सफेद मोती होता है और आसपास अन्य रंग बिरंगे मोती होते हैं।
 
10. रंगोली राखी : एक पक्के रेशमी रंगीन और डिजाइनर धागे के बीचों बीच रंगोली के आकार की डिजाइन होती है जिसे डिजाइनर राखी भी कहते हैं।
 
11. लटकन राखी : यह उस प्रकार की होती है जैसे महिलाएं अपनी मांग मांग टिका लगाती है या कान में झुमके पहने जाते हैं। अलग-अलग धागों में पांच मो‍ती पिरोते हैं और उन सभी धागों को मिलाकर एक बड़े से मोती में पिरोते हैं। सभी मोतियों के आसपास मखमली फूंदों को भी पिरोया गया होता है। 
 
12. चूड़ा राखी : इस राखी का प्रचलन राजस्‍थान में ज्यादा है। यह राखी एक ऐसे कंगन की तरह होती है जिसमें से एक रेशम की डिजाइनर मोटी डोर बांधने के लिए निकली होती है।
 
13. फूंदा राखी : यह बहुत ही साधारण रेशमी धागे पर बंधने फूंदे होते हैं।
 
अन्य राखियां : इसी तरह अन्य कई और भी तरह के डिजाइन की राखी होती है जैसे कार्टून राखी, भगवानों के चित्र से सजी राखी, साईं राखी, जरदोरी राखी, मीनाकारी राखी, मोर डिजाइन की राखी, चंदन राखी, मौली, कछुआ राखी, कृष्ण राखी, नग-नगिनों की राखी, एक ओमकार सतनाम राखी, खांडा राखी आदि कई तरह की राखियां होती हैं।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

11 सितंबर 1893: जब भारत के शाश्वत दर्शन ने विश्व को गुंजायमान किया

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

2027 की भविष्यवाणी: सत्ता परिवर्तन से सोने-चांदी के भाव तक, जानें कैसा रहेगा नया साल

बुध का हस्त नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा असर, जानें किसे मिलेगा धन-करियर का लाभ

गणेशोत्सव 10 दिनों का ही क्यों? जानिए बप्पा के आतिथ्य और महाभारत से जुड़ी यह रोचक गाथा

अगला लेख