Hanuman Chalisa

Raksha bandhan 2023 : रक्षा बंधन पर भाई की कलाई पर बांधें इन 15 प्रकार में से कोई एक राखी

Updated: मंगलवार, 29 अगस्त 2023 (12:18 IST)
Rakhi 2023: राखी का पर्व श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार 30 अगस्त 2023 को श्रावण पूर्णिमा के दिन भद्राकाल रहेगा जो रात्र‍ि में 09:01 पर समाप्त होगा इसके बाद रक्षा बंधन मना सकते हैं या दूसरे दिन भी राखी का पर्व मनाया जा सकता है। जब भी भाई की कलाई पर राखी बांधें तो हमारी बताई 15 राखियों में से कोई एक राखी जरूर बांधें। 
 
राखी का विकास: पहले सूत का धागा होता था, फिर नाड़ा बांधने लगे। फिर नाड़े जैसा एक फुंदा बांधने का प्रचलन हुआ। बाद में पक्के धागे पर फोम से सुंदर फुलों को बनाकर चिपकाया जाने लगा और अब वर्तमान में तो राखी के कई रूप हो चले हैं। बाजार में कई तरह की सुंदर सुंदर राखियां आ चुकी हैं।
 
1. रुद्राक्ष राखी : इस राखी में मोतियों या फुंदों के बीच रुद्राक्ष लागा होता है।
 
2. ब्रेसलेट राखी : यह राखी ब्रेसलेट की तरह होती है। इसमें बीच में बड़ासा गोल नग लगा होता है और आसपास मोती या अन्य चमकते हुए नग लगे होते हैं। यह कई तरह की डिजाइन वाला होता है।
 
3. अमेरिकन डायमंड राखी : चांदी की पट्टी पर इस राखी में अमेरिकन डायमंड लगा होता और साथ में छोटे छोटे चमकते हुए नग लगे होते हैं।
 
4. लूंबा राखी : यह राखी पारंपरिक राखी है जो झूमर के आकार की होती है जिसमें मोतियों की लड़ी लगी होती है। दूसरा एक गोल रोल पर छोटे छोटे चमकते हुए नग लगे होते हैं और उस रोल के पासपास रंग बिरंगे मोती लगे होते हैं। 
 
5. फ्लावरी राखी : एक पक्के रेशमी रंगीन धागे पर वेलवेट या फोम के सुंदर डिजाइन वाले फूल बनाकर उस पर चिपकाए या बांधे जाते हैं और उन फूलों के आसपास धागे में रंग-बिरंगे मोती पिरोये होते हैं।
 
6. स्वास्तिक या ॐ की राखी : एक पक्के रेशमी रंगीन और डिजाइनर धागे पर प्लास्टिक या वेलवेट का ॐ या स्वास्तिक लगाया जाता है। कई बार यह बहुत अच्‍छी क्वालिटी का और बहुत डिजाइनर भी होता है। 
 
7. चांदी की राखी : चांदी की चेन के बीच में चांदी का फूल या अन्य कोई डिजाइन लिए यह राखी थोड़ी महंगी होती है।
8. गोल्ड की राखी : चांदी की तरह ही गोल्ड राखी भी कई तरह की डिजाइन वाली होती है। इसमें खासकर सोने के मोती रहते हैं। इसी कुंदन की राखी भी बनती है जिसे रंगिन पत्‍थरों और मोतियों के साथ सजाया जाता है।
 
9. मोतियों की राखी : यह राखी खालिस मोतियों की होती है। एक पक्के रेशमी रंगीन और डिजाइनर धागे में मोतियों को पिरोया गया होता है जिसे बीच में बड़ासा सफेद मोती होता है और आसपास अन्य रंग बिरंगे मोती होते हैं।
 
10. रंगोली राखी : एक पक्के रेशमी रंगीन और डिजाइनर धागे के बीचोंबीच रंगोली के आकार की डिजाइन होती है जिसे डिजाइनर राखी भी कहते हैं।
 
11. लटकन राखी : यह उस प्रकार की होती है जैसे महिलाएं अपनी मांग मांग टिका लगाती है या कान में झुमके पहने जाते हैं। अलग-अलग धागों में पांच मो‍ती पिरोते हैं और उन सभी धागों को मिलाकर एक बड़े से मोती में पिरोते हैं। सभी मोतियों के आसपास मखमली फूंदों को भी पिरोया गया होता है। 
 
12. चूड़ा राखी : इस राखी का प्रचलन राजस्‍थान में ज्यादा है। यह राखी एक ऐसे कंगन की तरह होती है जिसमें से एक रेशम की डिजाइनर मोटी डोर बांधने के लिए निकली होती है।
 
13. फूंदा राखी : यह बहुत ही साधारण रेशमी धागे पर बंधने फूंदे होते हैं।
 
14. जरदोजी या जरदोरी राखी : हाथ से बने शिल्प और अनोखे डिजाइन से बनी जरदोजी राखी खरीद सकते हैं। उत्कृष्ट ज़री के काम से बनाए जाने के कारण इसे जरदोजी कहते हैं।
 
15. चंदन राखी : चंदन की राखी कई तरह की डिजाइन में मिलती है। जैसे चंदन की लकड़ी से बने मोती की तरह दिखने वाली राखी या ब्रेसलेट के प्रकार की राखी।
 
अन्य राखियां : इसी तरह अन्य कई और भी तरह के डिजाइन की राखी होती है जैसे कार्टून राखी, भगवानों के चित्र से सजी राखी, साईं राखी, मीनाकारी राखी, मोर डिजाइन की राखी, मौली, सूत, कछुआ राखी, कृष्ण राखी, नग-नगिनों की राखी, एक ओमकार सतनाम राखी, खांडा राखी आदि कई तरह की राखियां होती हैं।

Show comments

सभी देखें

देवशयनी एकादशी 2026: कई शुभ योगों का दुर्लभ संयोग, ये 5 उपाय जरूर करें

सूर्य का शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Chaturmas 2026: वर्ष 2026 में चातुर्मास कब से कब तक रहेगा?

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

सभी देखें

श्री ताप्ती जयंती 2026: कब है, जानें पूजा का महत्व, शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा

August 2026 Festivals: अगस्त 2026 माह के व्रत एवं त्योहारों और जयंतियों की लिस्ट

गुरु का पुष्य नक्षत्र में महागोचर: 18 जून से 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चमकेगा भाग्य

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, जानें क्या करें, क्या न करें?

Weekly Horoscope 20 to 26 July: साप्ताहिक अंक राशिफल: जानें किन मूलांक वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान

अगला लेख