Govardhan puja
✕

सजा राखी का बाजार...

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (19:43 IST)
ND
ND
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन करीब आ गया है। इसकी तैयारी के लिए बाजार सजने लगे हैं। यह तैयारी अभी से इसलिए ताकि, दूर शहर-गाँव रह रही बहने अपने भाई के पास समय पर राखी पहुँचा सके। हर बार की तरह राखी के बाजार में इस बार भी है बहुत कुछ नई, मन लुभाने वाली डिजाइनदार राखियाँ सज गई हैं। बच्चों और बड़ों के हिसाब से तरह-तरह की रंग-बिरंगी राखियाँ हर किसी का मन मोह लेती है।

ND
ND
राखी का दिन अब ज्यादा दूर नहीं है और अपने भाइयों से दूर रह रहीं बहनों के लिए यह उपयुक्त समय है राखी खरीदने व भेजने का। नन्ही परियों की भी यह इच्छा हो रही है कि वे अपने भाइयों को डिजाइनर राखी बाँधें, वहीं इन राखियों को देखकर भाइयों को भी लग रहा है कि राखी के दिन यही राखी उनके हाथों की शोभा बढ़ाए। आप जब भी बाजार जाए तो देखे बच्चों के लिए कई तरह-तरह की राखियाँ जैसे- क्रिकेट खेलते बजरंगबली, गिटार बजाते श्रीगणेश, मिकी माऊस, स्पाइडर मैन, कार्टून कैरेक्टर, बॉडी बिल्डर के साथ-साथ गाँधीगिरी करने वाले मुन्ना और सर्किट के रंग-रूप वाली सजी-धजी राखियाँ भी बाजार में आ गई हैं।

ND
ND
बच्चों की म्यूजिक-लाइट वाली इलेक्ट्रॉनिक राखी, हैरी पॉटर वाली, गाँधीगिरी और गणेश जी वाली राखियों के साथ ही बड़ों के लिए सूती धागे पर जड़े रंगीन पत्थरों वाली राखी, जरी-जरदोजी, रेशम के धागे वाली, कुंदन वाली, राखियाँ पाँच रुपए से लेकर सौ, डेढ़ सौ रुपए तक की राखियों से बाजार सज गए हैं।

तीज के बाद आने वाले रक्षाबंधन त्योहार के लिए भी बाजार पूरी तरह तैयार है। यही वजह है कि बाजार में भी इन त्योहारों की जमकर रौनक है और साथ ही साथ, बरसात के इस मौसम में त्योहारों की शुरुआत होने से लोगों में भी खासा उत्साह दिखाई देता है। कई इलाकों में लड़कियाँ विवाह के बाद पहली तीज अपने मायके में ही मनाती हैं। बेशक भागदौड़ भरी जिंदगी में अब भाई 2-4 घंटों में ही इस रस्म को निभाकर अपने घर लौट आते हैं लेकिन त्योहार के दिन का जोश आज भी वही है जो पहले हुआ करता था।

लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!