Hanuman Chalisa
✕

राखियाँ तरह-तरह की

अनेक डिजाइनों में है राखी

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (19:43 IST)
ND
ND
पवित्र धागों के इस त्योहार में बदलते समय के साथ-साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसमें एक है राखी के डिजाइन। समय के साथ-साथ राखी का बदलता स्वरूप बाजारों में अलग-अलग रूप-रंगों में उपलब्ध है।

फूल की राखी :- उत्तर और पश्चिम भारत में मिलने वाली इस राखी पर सिल्क और प्लास्टिक के फूल बने होते हैं। कई बार इस राखी पर असली फूल भी लगे होते हैं।

स्टोन राखी :- प्रिशियस और सेमी प्रिशियस स्टोन लगी राखियाँ बाजार में उपलब्ध है। इस राखी के दाम स्टोन के दाम के आधार पर होते हैं। राखी के स्टोन के मुताबिक ही उनके रंग और आकार भी होते हैं। यह राखियाँ भी उत्तर और पश्चिम भारत के लोगों द्वारा पसंद की जाती हैं।

चंदन राखी :- चंदन की लकड़ियाँ भारत के धार्मिक कार्य में विशेष महत्व रखती हैं। बीते समय में राजा-महाराजा इससे बनी राखी बंधवाना अपनी शान समझते थे। इस समय शायद ही यह राखियाँ बाजार में उपलब्ध हों या फिर किसी की कलाई में नजर आती हों।

ND
ND
मेटल राखी :- बीते दौर में लकड़ी और मेटल का इस्तेमाल आम तौर से राखियों की सजावट में किया जाता था। इसका कारण यह था कि किसी और तरह के सजावट के समान उस समय कम हुआ करते थे। मेटल की राखी राजा की कलाइयों की शोभा बढ़ाया करती थी। आज भी चाँदी और सोने की राखियाँ आकर्षक डिजाइनों में उपलब्ध हैं।

लुंबा राखी :- लुंबा राखी ननद द्वारा अपनी भाभी की कलाई में बाँधी जाती है। यह ननद और भाभी के प्यार को दर्शाती है। लुंबा को बाँधने का प्रचलन राजस्थान से शुरू हुआ है। इस राखी को अब देश के बाकी हिस्से के लोग भी अपना रहे हैं।

वर्चुअल राखी :- इस राखी की माँग सबसे अधिक है। आज के दौर में शायद ही कोई क्षेत्र है जहाँ पर आईटी इंडस्ट्री का प्रभाव नहीं दिख रहा हो। तो भला त्योहार इससे अछूते कैसे रहें। वर्चुअल राखी आज सभी ऑन लाइन स्टोर का हिस्सा हैं। जहाँ पर आप राखी के साथ अपनी मनपंसद गिफ्ट भी अपने भाई-बहनों को भेज सकते हैं।

लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'