Daily Horoscope
✕

बचपन की यादों के साझेदार

कुछ बातें भाई-बहनों पर

Written By WD
Updated: मंगलवार, 4 अगस्त 2009 (18:21 IST)
- अरुंधती आमड़ेकर

WD
WD
बहन के लि‍ए,

बहन एक ऐसी मि‍त्र है जि‍ससे आप बच नहीं सकते। आप जो करते हैं वो सब बहनों को पता रहता है।
- एमी ली

बहन बचपन की यादों की साझेदार होती है।
- पाम ब्राउन

बहन परि‍वार में आपका सबसे बड़ा प्रति‍द्वंदी रि‍श्ता है, लेकि‍न जब बहन बड़ी होती है तो वो सबसे मजबूत रि‍श्ता है।
- मारग्रेट मीड

बहन आपकी हँसी में शरीक और आँसुओं को पोंछने वाली है।
- अज्ञात

ऊँघती हुई आलसी और नाजुक बहन तब शेरनी बन जाती है जब उसका भाई मुश्कि‍ल में हो।
- क्‍लेरा ऑर्टेगा

बहन बचपन का वो प्‍यारा हि‍स्‍सा है जो कभी खो नहीं सकता।
- मेरि‍ऑन सी गैरेटी

आप सारी दुनि‍या को अपनी बातों से बहला सकते हैं, बहन को नहीं।
- चेरलोट ग्रे

आपकी ऊधमबाजी और शरारतें व्‍यर्थ हैं, अगर उनमें बहन शामि‍ल नहीं है।
- अरुंधती

बहन एक ओर वि‍परीत ध्रुव है तो दूसरी ओर आपका आइना भी है।
- अरुंधती

भाई के लि‍ए,

भाई बहन से बड़ा हो या छोटा, वो बड़ा ही होता है।
- अरुंधती

भाई प्रकृति‍ द्वारा प्रदत्त मि‍त्र है।
- जीन बापि‍स्‍ट लैगोवे

बचपन में भाई दुश्‍मन होते हैं और बड़े होने पर वही रक्षक बन जाते हैं।
- अरुंधती

कई बार एक भाई होना, एक सुपर हीरो होने से कहीं अच्‍छा होता है।
- मार्क ब्राउन

दो आदमि‍यों से मि‍लकर एक भाई बनता है।
- इजरायल जेंगवि‍ल

अगर आप जानना चाहते हैं कि‍ आपकी होने वाली बीवी आपसे शादी के बाद कैसे पेश आएगी, तो उसे अपने छोटे भाई से बात करते हुए सुनें।
- सैम लि‍वेनसन

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रंगीली चिड़िया

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम