sundarkand
✕

वह दिन कब आएगा...

Written By WD
Updated: मंगलवार, 12 अगस्त 2008 (16:25 IST)
- ‍ निहारिका झा

WDWD
एक दिन पहले से ही पूरे घर में उत्सव-सा माहौल था। मैं पूरी तैयारियों में जुटी थी। अगले दिन रक्षाबंधन जो था। भाई चेन्नई से कई सालों बाद लौट रहा था। जाहिर है, रक्षाबंधन की खुशी और भी दुगुनी हो गई थी। माँ के साथ मैं भी मिठाइयाँ बनाने में व्यस्त थी। भाई मुझसे उम्र में छोटा है, लेकिन मुझे आज भी याद है, जब भी कोई परेशानी आती, एक बड़े भाई की तरह वह मुझे समझाने की कोशिश करता। था तो छोटा, लेकिन उसकी बातों में बड़ा तर्क होता था।

उसकी प्रतिभा ही थी ‍‍कि हजारों के बीच प्रतियोगिता में भी वह प्रथम आया और एक बड़ी कंपनी में उसे नौकरी मिल गई। इतनी व्यस्तता कि चार सालों से वह घर भी नहीं आ पाया। मम्मी-पापा भी उसे देखने को तरस गए हैं, लेकिन जैसे ही खबर मिली कि वह इस राखी पर घर आ रहा है, मानो घर के सारे लोगों में जान आ गई हो। घर का लाडला इतने सालों बाद वापस जो आ रहा था।

  करीब आधे घंटे बाद फोन घनघनाने की आवाज आई। दौड़कर मैंने फोन उठाया, छोटे की आवाज थी। बड़े ही उदास स्वर में उसने कहा, 'दीदी मैं नहीं आ पाऊँगा। फिर जरूरी काम निकल आया है।'       
मैं भी तो इतने सालों तक बिना राखी बाँधे उसके आने की राह ही देख रही थी। उसके पसंद के मोतीचूर के लड्डू पापा ने खास ऑर्डर देकर बनवाए हैं। बड़े ही चाव से खाता है वह। माँ भी कहाँ पीछे रहने वाली थीं। उन्होंने तो मानो सालभर का नमकीन एक दिन में बनाकर रख दिया था। मैं उन्हें मना कर रही थी कि बेचारा दो दिन के लिए ही तो आ रहा है। इतने सारे पकवान कैसे खा पाएगा। खैर, मैं मना भी कर रही थी, लेकिन मेरी भी यही इच्‍छा थी कि दो दिनों में ही अपने सारे अरमान पूरे कर लूँ।

सुबह हुई और पूरे घर में एक अजीब-सी खुशी और संतोष सबके चेहरे पर दिख रहा था। काम करते-करते भी हमारी नजर बार-बार घड़ी की ओर ही जा रही थी। नहीं पूछकर भी सब यही पूछने की कोशिश कर रहे थे कि छोटा कब तक आएगा। करीब आधे घंटे बाद फोन घनघनाने की आवाज आई। दौड़कर मैंने फोन उठाया, छोटे की आवाज थी। बड़े ही उदास स्वर में उसने कहा, 'दीदी मैं नहीं आ पाऊँगा। फिर जरूरी काम निकल आया है।'

घर में फिर वही उदासी और आँखों में फिर वही इंतजार तैरने लगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?