sundarkand

थप्पड़बाज नेता नरेश मीणा की गिरफ्तारी पर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Updated: गुरुवार, 14 नवंबर 2024 (16:00 IST)
Naresh Meena news in hindi : राजस्थान के टोंक जिले में मतदान के दौरान एक उप-खंड मजिस्ट्रेट (SDM) को थप्पड़ मारने की घटना के एक दिन बाद गुरुवार को समरावता गांव से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया। मीणा की गिरफ्तारी पर बवाल मच गया। नाराज समर्थकों ने जमकर आगजनी और पथराव किया। पुलिस की गाड़ियां भी रोकी गईं। पुलिस ने हंगामाई लोगों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस केे गोले भी छोड़े।
 
एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस के बागी नेता एवं निर्दलीय उम्मीदवार मीणा ने मालपुरा के एसडीएम अमित चौधरी का कॉलर पकड़ा और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। चौधरी अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रहे थे।
 
स्थानीय लोगों ने समरावता गांव को देवली के बजाय उनियारा उप मंडल में शामिल करने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया था। लोगों का कहना है कि उनियारा उनके लिए सबसे नजदीक है। मीणा ग्रामीणों का समर्थन कर रहे थे। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, वाहनों में आगजनी की गई, पुलिस पर पथराव किया गया और 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
 
मतदान केंद्र के बाहर भड़की हिंसा में करीब 60 दोपहिया और 18 चार पहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के समरावता गांव में धरने पर बैठे मीणा और उनके समर्थकों को हटाने की कोशिश की।
 
राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) परिषद ने कलम बंद हड़ताल का आह्वान किया जिसके कारण सुबह कुछ समय के लिए सरकारी कामकाज प्रभावित रहा। मीणा के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित चार मामले दर्ज किए गए।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

UPI पर चार्ज को लेकर सरकार को जमकर घेरा अशनीर ग्रोवर ने, बताया पॉलिटिकल सुसाइड

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

शेख हसीना के करीबी 7 लोगों को बांग्‍लादेश में मौत की सजा, क्‍या अब भी भारत से अपने वतन लौटेगीं हसीना

Retail Inflation दर में बढ़ोतरी, महंगाई बढ़ी, प्याज-लहसुन ने बिगाड़ा रसोई का बजट, आम आदमी की जेब पर क्या असर?

अगला लेख