Hanuman Chalisa
✕

कोटा में Neet अभ्यर्थी ने छात्रावास के कमरे में लगाई फांसी, इस साल का 11वां मामला

देश के कोचिंग हब कोटा में इस साल छात्र आत्महत्या का यह 11वां मामला है। पिछले साल यह संख्या 17 थी।

Updated: मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 (17:00 IST)
NEET candidate hanged himself:  कोटा में रहकर पढाई कर रहे बिहार के 18 वर्षीय एक नीट अभ्यर्थी ने मंगलवार तड़के अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार कमरे से बरामद कथित सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा है कि उसके इस कदम के पीछे न तो उसका परिवार और न ही नीट-यूजी (मेडिकल प्रवेश परीक्षा) की तैयारी कारण है।
 
कुन्हाड़ी थाने के अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने कहा कि बिहार के छपरा का यह छात्र करीब 1 साल से यहां एक कोचिंग संस्थान में नीट-यूजी की तैयारी कर रहा था और लैंडमार्क सिटी इलाके में एक छात्रावास में रह रहा था। भारद्वाज ने कहा कि यह आत्मघाती कदम उठाने से पहले इस छात्र ने अपनी बहन को व्हॉट्सएप संदेश भेजा जिसके बाद उसने (छात्र की बहन ने) छात्रावास के केयरटेकर को कॉल की और अपने भाई के कमरे को देखने को कहा।ALSO READ: तमिलनाडु में नीट की वजह से क्यों हो रही हैं आत्महत्याएं
 
छात्र कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला : पुलिस अधिकारी के मुताबिक जब केयरटेकर ने किशोर के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और उसने दरवाजा तोड़ा। भारद्वाज ने बताया कि छात्र कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि छात्रावास के कमरे में पंखे में आत्महत्या रोधी उपकरण लगा हुआ था, लेकिन छात्र ने फांसी लगाने के लिए इस्तेमाल की गई रस्सी को उपकरण के ऊपर लगे लोहे के हुक से बांध दिया।ALSO READ: कोटा में एक और सुसाइड, पंखे से लटका मिला NEET स्टूडेंट का शव, 2024 में 17 ने लगाया था मौत को गले
 
आत्मघाती कदम की वजह नहीं बताई : पुलिस के अनुसार कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसमें छात्र ने लिखा है कि उसके इस फैसले के लिए न तो उसका परिवार और न ही नीट परीक्षा की तैयारी जिम्मेदार है। भारद्वाज ने बताया कि नोट में छात्र ने अपने इस आत्मघाती कदम की वजह नहीं बताई। उन्होंने बताया कि छात्र ने यह भी अनुरोध किया है कि उसका नाम, परिवार का विवरण या फोटो मीडिया के साथ साझा न किया जाए।
 
उन्होंने बताया कि छात्र के इस कदम के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है, जो उसके परिवार के सदस्यों के यहां पहुंचने के बाद किया जाएगा। देश के कोचिंग हब कोटा में इस साल छात्र आत्महत्या का यह 11वां मामला है। पिछले साल यह संख्या 17 थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख