ramcharitmanas
✕

कोटा में हुई फिर खुदकुशी, जम्मू कश्मीर की Neet आकांक्षी छात्रा ने पंखे से लटककर दी जान

जम्मू-कश्मीर की 18 वर्षीय एक नीट आकांक्षी ने कोटा के प्रताप चौराहा स्थित अपने 'पेइंग गेस्ट' कक्ष में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस साल खुदकुशी की यह 15वीं और इस माह की दूसरी घटना है

Updated: सोमवार, 26 मई 2025 (12:03 IST)
NEET aspirant student hanged herself from a fan: जम्मू-कश्मीर की 18 वर्षीय एक नीट आकांक्षी छात्रा (NEET aspirant student) ने कोटा के प्रताप चौराहा स्थित अपने 'पेइंग गेस्ट' कक्ष में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस साल खुदकुशी की यह 15वीं और इस माह की दूसरी घटना है। महावीर नगर थाने में तैनात क्षेत्र निरीक्षक रमेश कविया ने बताया कि रविवार शाम आत्महत्या करने से पहले जीशान ने अपने एक रिश्तेदार से फोन पर बात की और उसे बताया कि वह खुदकुशी का कदम उठा सकती है।ALSO READ: कोटा में Neet अभ्यर्थी ने छात्रावास के कमरे में लगाई फांसी, इस साल का 11वां मामला
 
उन्होंने कहा कि रिश्तेदार बुरहान ने तुरंत उसी इमारत में रहने वाली दूसरी छात्रा ममता को फोन किया और जीशान के बारे में पूछा। अधिकारी ने बताया कि ममता जब जीशान के कमरे पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद मिला और उसने मदद के लिए शोर मचाया। उन्होंने कहा कि इस पर भीड़ जमा हो गई और पास में काम कर रहे बढ़ई से 'ग्राइंडर' लेकर दरवाजा काटा गया।ALSO READ: कोटा में एक और सुसाइड, पंखे से लटका मिला NEET स्टूडेंट का शव, 2024 में 17 ने लगाया था मौत को गले
 
कमरे में जीशान पंखे से लटकी मिली : अधिकारी ने बताया कमरे में जीशान पंखे से लटकी मिली। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार जीशान ने पहले मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए शहर में एक कोचिंग संस्थान में दाखिला लिया था। इसने बताया कि वह एक माह पहले ही कोटा लौटी थी और इस बार किसी भी संस्थान में दाखिला लिए बिना वह खुद ही पढ़ाई कर रही थी।ALSO READ: Rajasthan : कोटा में एक और छात्र ने की आत्‍महत्‍या, IIT-JEE की कर रहा था तैयारी
 
पुलिस ने कहा कि कमरे में 'एंटी-हैंगिंग डिवाइस' नहीं था। 'एंटी-हैंगिंग डिवाइस' एक रॉड होती है, जो छत में लगे हुक से लेकर पंखे की ऊपरी परत तक लगती है। इस रॉड के बीच में एक जोड़ होता है जिसके अंदर स्प्रिंग होती है। जैसे ही 20 किलोग्राम से ज्यादा वजन पंखे पर आता है तो पंखा नीचे लटक जाता है। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में मध्यप्रदेश के एक नीट आकांक्षी ने 3 मई को परीक्षा से 1 दिन अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

अगला लेख