sundarkand

महिला IPS की मोबाइल लोकेशन पर नजर, 7 पुलिसकर्मी निलंबित

Updated: मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024 (15:56 IST)
Rajasthan news in hindi : राजस्थान में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी ज्येष्ठा मैत्रेयी की मोबाइल फोन लोकेशन पर नजर रखने के आरोप में एक उपनिरीक्षक समेत 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। मैत्रेयी 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल भिवाड़ी में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं।
 
मैत्रेयी ने कहा कि मुझे सूचना मिली कि भिवाड़ी साइबर पुलिस के कर्मचारी मेरी मोबाइल लोकेशन पर नजर रख रहे हैं। मामले की जांच की गई और मामला सही पाए जाने पर उपनिरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
 
उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच पुलिस मुख्यालय करेगा। इस मामले में साइबर सेल प्रभारी पुलिस उपनिरीक्षक श्रवण जोशी, हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार, कांस्टेबल राहुल, सतीश, दीपक, भीम और रोहिताश को निलंबित कर दिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि ये सभी आरोपी पुलिसकर्मी पुलिस विभाग की साइबर सेल के जरिए भिवाड़ी की पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी की ‘फोन लोकेशन’ पर नजर रख रहे थे। अधिकारी ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस मुख्यालय को दे दी है।
 
पुलिस मुख्यालय ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। मैत्रेयी मध्यप्रदेश के गुना की रहने वाली हैं और उन्होंने 2017 में सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की थी। (भाषा)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड: 47KM तक बस में नाबालिग के साथ होती रही दरिंदगी

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

सीएम डॉ. मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप

Trump का खर्ग द्वीप पर बड़ा दावा, कहा- 'पूरी तरह तबाह'; होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर आमने-सामने अमेरिका-ईरान

शामली में पुलिस मुठभेड़, अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर

अगला लेख