Hanuman Chalisa
✕

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, कई गाड़ियां जलकर खाक, 5 की मौत

Updated: शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024 (09:06 IST)
Jaipur news in hindi : राजस्थान की राजधानी जयपुर में जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एलपीजी सिलेंडरों से भरा एक ट्रक सीएनजी टैंकर से टकरा गया। इससे दोनों टैंकरों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 अन्य घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि आग में लगभग 40 गाड़ियां जलकर खाक हो गई। 
 
दमकल की 25 गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। घायलों को तुरंत SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर अग्निकांड में घायलों से मिलने और स्थिति का जायजा लेने SMS अस्पताल पहुंच गए।
<

जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह LPG सिलेंडरों से भरा एक ट्रक CNG टैंकर से टकरा गया। इससे दोनों टैंकरों में भीषण आग लग गई #Accident #JaipurNews #JaipurAccident #viralnews #LPG #CNG #JaipurRoadAccident #webdunia pic.twitter.com/98278LAmnp

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) December 20, 2024 >
भांकरोटा थाना के प्रभारी मनीष गुप्‍ता ने बताया, 'आग ने कई ट्रकों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रकों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। कुछ लोग झुलस गए हैं, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया है।'
 
उन्होंने बताया कि यह घटना पेट्रोल पंप के सामने हुई और मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। एहतियातन राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है।

मुख्‍यमंत्री भजनलाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में नागरिकों के हताहत होने का दुःखद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। घटना की सूचना मिलते ही एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं घायलों की समुचित देखभाल हेतु निर्देशित किया। प्रशासन द्वारा बचाव कार्य निरंतर जारी है। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं पूरी तत्परता से कार्यरत हैं।
 
edited by ; Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख