biodatamaker
✕

क्या टिकट बंटवारे से नाराज हैं सचिन पायलट? बताई दिल की बात

Updated: मंगलवार, 14 नवंबर 2023 (19:56 IST)
Rajasthan Assembly Elections 2023 : राजस्थान में कोटा उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस द्वारा अशोक गहलोत के करीबी शांति धारीवाल को मैदान में उतारे जाने के कुछ दिन बाद वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि पार्टी ने जो भी निर्णय लिया है, उससे वह 'पूरी तरह सहमत' हैं क्योंकि अतीत में हुई चीजों के बारे में सोचते रहना उचित नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि टिकट वितरण कुल मिलाकर 'बहुत निष्पक्ष' रहा और जीतने की संभावना का भी ध्यान रखा गया।
 
पायलट ने कहा कि अब प्राथमिकता पार्टी द्वारा चुने गए सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करने की है।
 
दिल्ली से मध्यप्रदेश के शहर इंदौर की उड़ान में के साथ एक साक्षात्कार में पायलट ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सलाह के अनुसार राजस्थान में "माफ करो, भूल जाओ और आगे बढ़ो" के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं। पायलट मध्य प्रदेश में दो दिन तक पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।
गेहलोत की टिप्पणियों पर क्या बोले : गत में उन पर केंद्रित 'निकम्मा' जैसे शब्दों का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इस्तेमाल किए जाने के बारे में पूछे जाने पर, पायलट ने कहा, "छोड़िए! किसने क्या कहा...मैंने जो कहा है या नहीं कहा है उसके लिए मैं जिम्मेदार हो सकता हूं। हमें राजनीतिक चर्चाओं में गरिमा बनाए रखनी चाहिए।"
 
पायलट ने कहा कि जिसने भी वे सभी शब्द कहे जिनका आपने उल्लेख किया, मैंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी क्योंकि मैं जिस तरह से बना हूं, वह ऐसा नहीं है। अब हमें आगे बढ़ना है, जो कुछ भी कहा गया उसे भूल जाना चाहिए, हमें भूलने और आगे बढ़ने की जरूरत है। अब यह विषय किसी व्यक्ति या पद या किसी के बयान से संबंधित नहीं है। यह देश और पार्टी के बारे में है। भाषा

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख