Daily Horoscope
✕

राजस्थान में जेपी नड्डा बोले- जहां कांग्रेस रहेगी, वहां भ्रष्टाचार

Updated: मंगलवार, 21 नवंबर 2023 (15:29 IST)
Jaipur news in hindi : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भ्रष्टाचार को लेकर मंगलवार को प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जहां कांग्रेस रहेगी, वहां भ्रष्टाचार रहेगा।
 
सीकर के धोद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने आरोप लगाया कि जहां-जहां कांग्रेस रहेगी, वहां-वहां भ्रष्टाचार रहेगा। जहां-जहां कांग्रेस रहेगी, वहां लूट होगी। जहां कांग्रेस होगी, वहां घोटाला, घपला, अत्याचार, व्यभिचार, छलावा और धोखा होगा। जहां भाजपा का कमल होगा वहां विकास, तरक्की होगी और देश प्रदेश आगे बढ़ेगा।
 
उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर धार्मिक ध्रुवीकरण और भाई को भाई से लड़ाने का आरोप लगाया।
 
नड्डा ने कहा कि आज राजस्थान की चर्चा धार्मिक ध्रुवीकरण और भाई को भाई से लड़ाने को लेकर है। हिन्दू-मुस्लिम के बीच में लड़ाई कराने का काम गहलोत सरकार ने किया कि नहीं किया?

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख