dipawali
✕

प्रियंका का दौरा राजस्थान में पीड़ितों के घावों पर नमक छिड़कने वाला : सीपी जोशी

Updated: शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023 (23:53 IST)
CP Joshi's counter attack on Priyanka Vadra : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने दौसा में प्रियंका वाड्रा के दौरे पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका भाषण अशोक गहलोत सरकार के कुशासन, अकर्मण्यता, अपराध, भ्रष्टाचार से पीड़ित प्रदेश की जनता के घाव पर नमक छिड़कने जैसा है।
 
उन्होंने कहा प्रियंका ने अपने भाषण में केंद्र सरकार की आलोचना और गहलोत सरकार की प्रशंसा के अलावा कोई नई बात नहीं कही और गहलोत सरकार ने जिन योजनाओं के आंकड़े लिखकर दिए उन्हें पूरे जोश के साथ बोल दिया। उन्होंने कहा कि यह पता करना चाहिए कि उन योजनाओं का लाभ कितने दिन और कितने लोगों तक पहुंचा है।
 
जोशी ने कहा, पिछले पांच वर्षों से दुष्कर्म से पीड़ित महिलाएं और बच्चियां न्याय की पुकार कर कर रही हैं, आखिर उन्हें कब न्याय मिलेगा। उनके आंसू कब पोछे जाएंगे। पूरे पांच साल में क्यों प्रियंका गांधी या गांधी परिवार का कोई सदस्य उनका हाल जानने क्यों नहीं आया?
 
उन्होंने प्रियंका वाड्रा द्वारा देवनारायण भगवान मंदिर में चढ़ावे को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि प्रियंका ने भक्त और भगवान दोनों का ही अपमान किया है, इस प्रकार की बात करना तुष्टिकरण की राजनीति का ही एक हिस्सा है, कांग्रेस हमेशा से ही ऐसा करती आई है।
 
जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी मोदी सरकार द्वारा बड़ी-बड़ी इमारतें बनाने और विकास के कार्यों पर टिप्पणी करती हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी इमारतें बनाने से तो देश का विकास ही हुआ है, कांग्रेस विकास नहीं कर पाई इसलिए इनके पेट में दर्द हो रहा है।
 
उन्होंने आरोप लगाया, कांग्रेस नेताओं की नजर तो यहां की जमीनें हड़पने में रही है, इसलिए मोदी है तो गारंटी है। केंद्र सरकार जो कहती है वह करती है। उनके शासन में योजनाएं कार्यकाल के अंतिम छह महीने में प्रारंभ नहीं होती। राजस्थान को मोदी की गारंटी और डबल इंजन सरकार की जरूरत है।
 
उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी को अपने आंकड़े दुरुस्त करके आने चाहिए थे। आज देश की सबसे अधिक महंगाई और बेरोजगारी राजस्थान में है। इसका प्रमुख कारण कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार है। विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ ने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी ने राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के बारे में बात नहीं की।
 
राठौड़ ने उन पर कांग्रेस की असफल योजनाओं को उजागर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने 2018 के चुनावों के दौरान वादे किए थे, जिन्हें वह सत्ता में आने के बाद पूरा करने में विफल रही। उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी द्वारा झूठे दावों से जनता को गुमराह करने की कोशिशों के बावजूद, राजस्थान की जनता कांग्रेस के झूठ से प्रभावित नहीं होगी।(भाषा) Edited By : Chetan Gourजयपुर

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख