dharma sangrah
✕

Rajasthan Chunav Parinam: भाजपा के 3 सांसद जीते, 3 हारे, रुझान में 1 सांसद आगे

Updated: रविवार, 3 दिसंबर 2023 (20:13 IST)
Rajasthan Assembly Elections Results 2023: जयपुर से मिले समाचारों के अनुसार राजस्थान विधानसभा चुनाव में उतरे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 7 में से 3 सांसद जीते और 3 हार गए, जबकि 1 सांसद अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं, वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक एवं नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) भी जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
 
राज्य की 199 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में रविवार को मतों की गिनती हुई जिसमें भाजपा की लोकसभा सदस्य दीया कुमारी (विद्याधर नगर), राज्यवर्धन राठौड़ (झोटवाड़ा), बाबा बालक नाथ (तिजारा) विजेता घोषित किए गए जबकि राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा (सवाई माधोपुर) आगे चल रहे हैं और उनकी जीत तय है।
 
मंडावा सीटों पर सांसद नरेन्द्र कुमार को कांग्रेस उम्मीदवार रीटा चौधरी ने 18,717 मतों के अंतर से हराया। भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी किशनगढ़ सीटों से चुनाव हार गए हैं। चौधरी तीसरे स्थान पर रहे, जहां कांग्रेस उम्मीदवार विकास चौधरी ने जीत दर्ज की। इसी तरह सांसद देवजी पटेल सांचौर सीटों से हार गए। यहां भाजपा के बागी जीवाराम चौधरी ने चुनाव जीता, जो निर्दलीय के तौर पर मैदान में थे। सांचौर में कांग्रेस प्रत्याशी एवं मंत्री सुखराम विश्नोई दूसरे और भाजपा उम्मीदवार देवजी पटेल तीसरे स्थान पर रहे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख