dharma sangrah
✕

कुंभ में संन्यासियों के बीच संघर्ष का इतिहास

Updated: गुरुवार, 31 जनवरी 2019 (12:46 IST)
वैष्णव और शैव संप्रदाय के झगड़े प्राचीनकाल से ही चलते आ रहे हैं, हालांकि कभी कुंभ में स्नान को लेकर संघर्ष नहीं हुआ। लेकिन जब से अखाड़ों का निर्माण हुआ है तब से कुंभ में शाही स्नान को लेकर संघर्ष भी शुरू होने लगा। एक वक्त ऐसा भी आया कि शाही स्नान के वक्त तमाम अखा़ड़ों एवं साधुओं के संप्रदायों के बीच मामूली कहासुनी भी खूनी संघर्ष का रूप लेने लगी। इसके लिए शासन और प्रशासन को मुस्तेद रहना पड़ता है।

 
हरिद्वार के कुंभ मेले में संघर्ष और हादसों का पुराना इतिहास रहा है। वर्ष 1310 के महाकुंभ में महानिर्वाणी अखाड़े और रामानंद वैष्णवों के बीच हुए झगड़े ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया था। वर्ष 1398 के अर्धकुंभ में तो तैमूर लंग के आक्रमण से कई जानें गई थीं।
 
 
वर्ष 1760 में शैव सन्यासियों व वैष्णव बैरागियों के बीच संघर्ष हुआ था। 1796 के कुम्भ में शैव संयासी और निर्मल संप्रदाय आपस में भिड़ गए थे। 1927 में बैरीकेडिंग टूटने से काफी बड़ी दुर्घटना हो गई थी। वर्ष 1986 में भी दुर्घटना के कारण कई लोग हताहत हो गए। 1998 में हर की पौड़ी में अखाड़ों के बीच संघर्ष हुआ था। 2004 के अर्धकुंभ मेले में एक महिला से पुलिस द्वारा की गई छेडछाड़ ने जनता, खासकर व्यापारियों को सड़क पर संघर्ष के लिए मजबूर कर दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी।
 
 
इसी तरह संन्यासियों के सातों अखाड़ों में सबसे पहले शाही स्नान जूना अखाड़े के साधुओं ने हर की पैड़ी स्थित ब्रह्म कुंड में गोते लगाए, प्रातःकाल ब्राह्ममुहूर्त से लेकर पूर्वाह्न 8 बजे तक आम श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी में स्नान किया तत्पश्चात साधुओं के साही स्नान के लिए क्षेत्र को आरक्षित कर दिया गया।
 
 
यद्यपि कुंभ स्नान परंपरा में हरिद्वार में पहला शाही स्नान संन्यासी-महात्माओं के 7 अखाड़े जिनमें पहले जूना अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा, आह्वान अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा, आनंद अखाड़ा, महानिर्वाणी अखाड़ा एवं अटल अखाड़ा करते आ रहे हैं, लेकिन इस कुंभ में एक विशेषता यह देखने को मिली कि अखाड़ा परिषद के एक निर्णय के अनुसार वैरागी, उदासीन और निर्मल अखाड़े के संत भी प्रथम शाही स्नान में सम्मिलित हुए। इससे पूर्व ये अखाड़े बाद के साही स्नानों में सम्मिलित होते थे, संत मिलन का यह संगम अद्भुत था जिसमें इन अखाड़ों के श्री महंत शाही की अग्रिम पक्ति के साथ थे। बाद के शाही स्नान के क्रम में आखिरी में महानिर्वाणी अखाड़े की साही निकली। ब्रह्मकुंड स्नान के बाद शाही जुलूस के साथ साधु-महात्मा, नागा संन्यासी अपनी-अपनी छावनियों में लौट आए थे।
 
 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Dev Uthani Ekadashi 2026: देव उठनी एकादशी पर 5 या 11 कितने दीये जलाना होता है सबसे शुभ? जानें तुलसी के पास दीपक रखने का सही नियम

Khatu Shyam Birthday 2026: कैसे स्थापित हुआ खाटू श्याम जी का चमत्कारी धाम? जन्मदिन पर जानें यह अनसुनी कहानी

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Dev uthani ekadashi 2026 date: देव उठनी एकादशी की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और श्रीहरि को जगाने का शुभ मंत्र, 11 दीपक

Tulsi Vivah 2026 Date: देवउठनी एकादशी, द्वादशी या कार्तिक पूर्णिमा- कब करें तुलसी विवाह? दूर करें हर कन्फ्यूजन

सभी देखें

Dev uthani ekadasshi 2026: देवउठनी एकादशी व्रत का पारण समय क्या है?

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर कर लें ये 5 अचूक उपाय, पितृदोष से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति

Dev Uthani Ekadashi Tulsi Vivah Katha: देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की संपूर्ण व्रत कथा, बिना इसके अधूरी है पूजा

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी का व्रत रखने के ये 10 अद्भुत फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप!

Dev Uthani Ekadashi 2026 Date: 4 शुभ योग में मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, ये 5 उपाय करेंगे तो मिलेगा अक्षय पुण्य

अगला लेख