Hanuman Chalisa
✕

प्रयागराज कुंभ मेला, 16 नहीं नागा बाबा करते हैं 17 श्रृंगार

Updated: मंगलवार, 22 जनवरी 2019 (14:28 IST)
महिलाएं तो सोलह लेकिन नागा बाबा सत्रह श्रृंगार करते हैं। वैसे माना जाता है कि महिलाएं अपने साज-श्रृंगार पर सबसे ज्यादा ध्यान देती हैं, लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी की नागा बाबा भी अपने श्रृंगार पर ध्यान देते हैं। हर नागा बाबा का श्रृंगार अलग ही होता है तभी तो उनकी अलग पहचान बनती है। आओ जानते हैं नागा बाबाओं के श्रृंगार के बार में संक्षिप्त जानकारी।
 
 
17 श्रृंगार :
जहां तक सवाल नागा बाबाओं के श्रृंगार का है तो उनके अनुसार 1.लंगोट, 2.भभूत- बदन में विभूति का लेप, 3.चंदन, 4.पैरों में लोहे या ड्डिर चांदी का कड़ा, 5.अंगूठी, 6.पंचकेश, 7.कमर में ड्डूलों की माला, 8.माथे पर रोली का लेप, 9.कुंडल, 10.हाथों में चिमटा, 11.डमरू, 12.कमंडल, 13.गुथी हुई जटाएं और 14.तिलक, 15.काजल, 16.हाथों में कड़ा और 17.बाहों पर रुद्राक्ष की मालाएं 17 श्रृंगार में शामिल होते हैं।
 
 
शाही स्नान से पहले नागा साधु पूरी तरह सज धज कर तैयार होते हैं और ड्डिर अपने ईष्ट की प्रार्थना करते हैं। नागा संत के मुताबिक लोग नित्य क्रिया करने के बाद खुद को शुद्ध करने के लिए गंगा स्नान करते हैं लेकिन नागा संन्यासी शुद्धीकरण के बाद ही शाही स्नान के लिए निकलते हैं।
 
 
नागा स्वभाव :
इन श्रृंगार के अलावा नागा बाबाओं की यह भी खासियत है कि कुछ नरम दिल तो कुछ अक्खड़ स्वभाव के होते हैं। कुछ नागा संतों के तो रूप रंग इतने डरावने हैं कि उनके पास जाने से ही डर लगता है। महाकुंभ पहुंचे नागा संन्यासियों की एक खासियत ये भी है कि इनका मन बच्चों के समान निर्मल होता है। ये अपने अखाड़ों में हमेशा धमा.चौकड़ी मचाते रहते हैं। इनका मठ इनकी अठखेलियों से गूंजता रहता है। अखाड़ों की बात करें तो महानिर्वाणी, जूना और निरंजनी अखाड़ों में सबसे अधिक नागा साधुओं की तादाद है।
 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

Lal Kitab Mithun Rashifal 2027: 10वें भाव के शनि बदलेंगे मिथुन राशि वालों की तकदीर! जानें करियर, धन और परिवार का पूरा हाल

Dev Diwali 2026: जानिए देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

सभी देखें

देवउठनी एकादशी पर हल्दी से करें ये खास उपाय, विवाह की बाधाएं और रोग होंगे दूर

मणिकर्णिका स्नान कब होगा? इसका भगवान शिव से क्‍या है संबंध? जानिए पौराणिक महत्व

Surya Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा बेशुमार पैसा

क्यों कराया जाता है तुलसी और शालिग्राम का विवाह? जानिए पौराणिक रोचक रहस्य

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह पर आजमाएं ये 11 अचूक उपाय, वैवाहिक जीवन में घुलेगी मिठास और भर जाएगी तिजोरी

अगला लेख