Narak Chaturdashi
✕

कौन है सोशल मीडिया पर सबको ‍दीवाना बनाने वाली लड़की (वीडियो)

Updated: सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 (11:49 IST)
युवाओं पर वेलेंटाइन डे वी‍क का खुमार चढ़ा हुआ है। इसी खुमार के बीच एक लड़की के वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबको अपना दीवाना बना दिया है। इस वीडियो में स्कूल वक्त का रोमांस दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के वायरल होने का कारण है इसमें दिखाई देने वाली लड़की है। दरअसल वीडियो में दिखाई दे रही लड़की मलयाली फिल्मों की अदाकारा प्रिया प्रकाश वारियर हैं।

 
 
वैलेंटाइन डे वीक के दौरान वायरल हो रहे इस वीडियों में आंखों ही आंखों में प्यार का इजहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल यह वीडियो क्लिप आगामी मलयाली फिल्म 'उरु अदार लव' के गाने ‘Manikya Malaraya Poovi’ का एक हिस्सा है। यह फिल्म प्रिया प्रकाश वारियर की डेब्यू फिल्म है। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियों में आ गई हैं। 
 
उनकी खूबसूरती को लेकर सोशल मीडिया पर काफी प्रशंसा की जा रही है। फिल्मकार उमर लूलू के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म का यह गाना जल्द ही टॉप ट्रेडिंग वीडियो में अपनी जगह बनाने वाला है। इस गाने को शान और एआर रहमान ने मिलकर कंपोज किया है। इसमें कई प्रेमी जोड़े दिखाई दे रहे हैं, जो आंखों की भाषा से अपने दिल की बात को बयां करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

(Photo and Video Courtesy : Youtube)

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

LIVE: किश्तवाड़ में 2 लापता SPO के शव बरामद

किश्तवाड़ में लापता हुए दोनों SPO के मिले शव, शरीर पर थे गोलियों के निशान

किश्तवाड़ के जंगलों में फायरिंग के बाद 2 SPO लापता; मोबाइल बंद, सर्च ऑपरेशन जारी

यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद अकोइजम को बड़ी जिम्मेदारी देने पर भड़कीं स्मृति ईरानी, कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

मदर डेयरी के बाद महंगा हुआ अमूल दूध, जानिए अमूल ताजा और गोल्ड की नई कीमतें

अगला लेख