UNI
दिवाली के तीसरे दिन भाईदूज अर्थात यम द्वितीया का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ा हुआ है।
UNI
ऐसी मान्यता प्रचलित है कि जो भाई आज के दिन यमुना में स्नान करके पूरी श्रद्धा से बहनों के आतिथ्य को स्वीकार करते हैं तो उन्हें तथा उनकी बहन को यम का भय नहीं रहता।
UNI
कहते हैं कि इस दिन जो भाई-बहन इस रस्म को निभाकर यमुनाजी में स्नान करते हैं, उनको यमराजजी यमलोक की यातना नहीं देते हैं।
UNI
इस दिन मृत्यु के देवता यमराज और उनकी बहन यमुना का पूजन किया जाता है।