kundali milan
✕

विशेषज्ञों की नियुक्ति में नहीं होगा आरक्षण, राज्‍यसभा में बोले मंत्री जितेंद्र सिंह

Updated: गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (18:26 IST)
नई दिल्ली। सरकार संयुक्त सचिव पद पर विशेषज्ञों की सीधी नियुक्ति में आरक्षण के नियमों का पालन नहीं करेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि एकल पद संवर्ग में विशेषज्ञों की नियुक्ति में आरक्षण को लागू करना कठिन होगा।

विशेषज्ञों की नियुक्ति का प्रस्ताव वर्ष 2008 में आया था और वर्ष 2011 में प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी स्वीकृति दी थी। सरकार ने 10 प्रतिशत संयुक्त सचिव पद पर विशेषज्ञों को संघ लोकसेवा आयोग के माध्यम से नियुक्त करने का निर्णय किया था।

उन्होंने कहा कि इस पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन दिया गया था और 6 से 7 हजार लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से 9 लोगों का चयन किया गया था जिनमें से एक व्यक्ति ने ज्वाइन नहीं किया। 8 लोगों को संविदा के आधार पर प्रतिनियुक्ति पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी है और सरकार इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं करती है। 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

राजस्थान में हार के बाद MP BJP अलर्ट, 230 विधानसभा क्षेत्रों में उतारेगी 'सेवा दूत'; 2028 चुनाव से पहले टटोलेगी नब्ज

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

जीतू पटवारी का ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल, अतिथि शिक्षक सड़क पर क्यों हैं?

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

अगला लेख