1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. पेरिस ओलंपिक 2024
  4. Lionel Messi to miss Paris Olympics for Argentina

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी पेरिस ओलंपिक में नहीं खेलेंगे

Lionel Messi
अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के दिग्गज लियोनेल मेसी व्यस्त कार्यक्रम और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आगामी पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे।अर्जेंटीना की Under-23 कोच माशचेरानो से बातचीत मेें मेसी ने कहा कि हम दोनों ने मौजूदा हालात को समझते और अभी ओलंपिक के बारे में सोचना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि यह दो-तीन महीने लगातार क्लब से दूर रहने जैसा होगा और सबसे बड़ी बात यह है कि मैं अब ऐसी उम्र में नहीं हूं कि हर चीज में हिस्सा बन सकूं। यह बहुत मुश्किल फैसला था, लेकिन मेरे करियर के इस मुकाम पर अहम है कि मैं अपने शरीर और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखूं। उन्होंने कहा कि मुझे जोखिम से बचना होगा। लगातार दो टूर्नामेंट खेलना बहुत ज्यादा होगा।

उन्होंने कहा कि कोपा अमेरिका के बाद मुझे अपने क्लब इंटर मियामी के लिए भी खेलना है और इतने अधिक समय तक खेल से दूर रहना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं ओलंपिक में खेलने और माशे के साथ मिलकर इसे जीतने के लिए बहुत भाग्यशाली रहा हूँ। यह फुटबॉल के स्तर पर एक शानदार अनुभव था।(एजेंसी)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
इंग्लैंड को लेकर जोश हेजलवुड के चौंकाने वाले कमेंट पर Pat Cummins का आया बड़ा बयान