Daily Horoscope
✕

Paris Olympic के लिए इस भारतीय मुक्केबाज ने पक्का किया टिकट (Video)

निशांत देव ने पेरिस ओलंपिक में स्थान पक्का किया

Written By WD Sports Desk
Updated: शुक्रवार, 14 जून 2024 (15:25 IST)
निशांत देव (71 किग्रा) शुक्रवार को यहां मुक्केबाजी ओलंपिक क्वालीफायर्स के सेमीफाइनल में पहुंचकर पेरिस में होने वाले खेलों का कोटा हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज बन गए।विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता और पिछले क्वालीफायर्स में मामूली अंतर से ओलंपिक का टिकट कटाने से चुके निशांत ने क्वार्टर फाइनल में मोल्दोवा के वासिल सेबोटारी को 5-0 से हराकर कोटा हासिल किया।

भारत ने इस तरह से मुक्केबाजी में ओलंपिक के लिए चौथा कोटा स्थान हासिल किया। निशांत से पहले महिला मुक्केबाज निकहत जरीन (50 किग्रा), प्रीत पवार (54 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) पेरिस के लिए अपना टिकट पक्का कर चुकी हैं।

पुरुषों के 71 किग्रा भार वर्ग में पांच कोटा स्थान दांव पर लगे थे और इस तरह से निशांत ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर पेरिस ओलंपिक में अपना स्थान पक्का किया।टूर्नामेंट में अभी तक अपना दबदबा बनाए रखने वाले निशांत ने फिर से आक्रामक शुरुआत की और शुरू से ही दनादन मुक्के जड़कर अपने प्रतिद्वंद्वी को पस्त कर दिया।

सेबोटारी ने दूसरे राउंड में हावी होने की कोशिश की लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने सटीक मुक्के जड़ना जारी रखा।तीसरे और अंतिम राउंड में दोनों मुक्केबाज थके हुए नजर आए लेकिन निशांत ने तब भी अपनी आक्रामकता बनाए रखी। निशांत के नीचे गिरने पर सेबोटारी ने उन पर मुक्का जड़ा जिसके लिए उन्हें एक अंक भी गंवाना पड़ा।

इससे पहले अंकुशिता बोरो की एग्नेस एलेक्सियसन से 2-3 से हार के साथ ही भारत की महिलाओं के 60 किग्रा भार वर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल करने की उम्मीदें भी समाप्त हो गई।

लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख