Daily Horoscope
✕

होश खोना हो तो पियो

Written By WD
Updated: रविवार, 26 अगस्त 2007 (14:31 IST)
WDWD
वल्कल वस्त्र और मृगचर्म पहने हुए एक जटाधारी ब्राह्मण शराबी राजा सर्वमित्र के दरबार में पहुँचा । उसके हाथ में एक सुरापात्र था। जाते ही ब्राह्मण बोला- 'ले लो, ले लो यह शराब! जिसे लोक-परलोक की चिंता न हो, मौत का डर न हो, वह इसे ले सकता है, जरूर ले सकता है।'

ब्राह्मण का यह वचन सुनकर और उसके चेहरे पर तेज देखकर राजा ने उसे प्रणाम किया। राजा ने कहा कि ब्राह्मण देवता आप तो खूब सौदा कर रहे हैं। सभी व्यापारी तो अपनी चीजों के गुण बताते हैं, पर आप तो उसके दोष बता रहे हैं। बड़े सत्यवादी हैं आप!

ब्राह्मण बोला- महाराज सर्वमित्र! जो इसे पीता है, अपना होश खो बैठता है। उसे कुछ भी ध्यान नहीं रहता। चाहे जो खिला दो, सड़क पर वह लड़खड़ाकर गिरता है। कुत्ते उसके मुँह में पेशाब करते हैं। ले लो, ले लो यह शराब! तुम इसे पीकर सड़क पर नंगे नाचोगे।

तुम्हें बहू और बेटी में कोई भेद न जान पड़ेगा। स्त्री इसे पीकर पति को पेड़ से बाँधकर कोड़े लगवाएगी। इसे पीकर लाख वाले खाक में मिल जाते हैं। राजा लोग रंक बन जाते हैं। पाप की माँ है यह शराब! ले लो, ले लो यह शराब!'

सर्वमित्र ब्राह्मण के पैरों पर गिर पड़ा। बोला 'धन्य हैं महाराज! आपने मुझे शराब के सब अवगुण बता दिए हैं। मैं अब कभी शराब नहीं पिऊँगा। आपने मुझे इसके दोष ऐसे अच्छे ढंग से समझाए, जैसे बाप बेटे को समझाता है, गुरु चेले को। आप जो चाहें मेरे यहाँ से ले जाएँ।

ब्राह्मण रूपधारी बोधिसत्त्व बोले- 'मुझे कुछ न चाहिए। तुम्हारा पतन मुझसे नहीं देखा जाता, इसी से मैं ऐसा रूप धरकर तुम्हें बचाने आया।'

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 08 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्री महालक्ष्मी चालीसा | Shri Mahalakshmi Chalisa

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

Chhath Puja 2026 Checklist: नहाय-खाय से पारण तक: ऐसे करें छठ पूजा की संपूर्ण तैयारी, कोई भूल न हो

गोवर्धन पूजा के दिन सुहाग पड़वा क्यों मनाते हैं, क्या है इसका महत्व, भेजिए ये 20 सुंदर शुभकामनाएं

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व