Hanuman Chalisa
✕

शिंतो धर्म को जानें

बना जापान का 'राज धर्म'

Written By WD
Updated: मंगलवार, 9 अक्टूबर 2012 (17:46 IST)
ND
जापान के शिंतो धर्म की ज्यादातर बातें बौद्ध धर्म से ली गई थी फिर भी इस धर्म ने अपनी एक अलग पहचान कायम की थी। इस धर्म की मान्यता थी कि जापान का राज परिवार सूर्य देवी अमातिरासु ओमिकामी से उत्पन्न हुआ है। उक्त देवी शक्ति का वास नदियों, पहाड़ों, चट्टानों, वृक्षों कुछ पशुओं तथा विशेषत: सूर्य और चंद्रमा आदि किसी में भी हो सकता है।

इसीलिए कालांतर में प्राकृतिक शक्तियों, महान व्यक्तियों, पूर्वजों तथा सम्राटों की भी उपासना की जाती थी। किंतु बौद्ध धर्म के प्रभाव से सारी रूढि़याँ छूट गई लेकिन 1868-1912 में शिंतो धर्म ने बौद्ध विचारों से स्वतंत्र होकर अपने धार्मिक मूल्यों की पुन: व्याख्‍या और स्थापना कर इसे जापान का 'राज धर्म' बना दिया गया।

ND
शिंतों धर्म में नीति और नियमों का कोई उल्लेख नहीं मिलता और ना ही इसके विधि-विधान या क्रियाकांड के कोई ग्रंथ है। इसकी आवश्यकता इसलिए महसूस नहीं हुई क्योंकि उनके विचार से प्रत्येक जापानी नीति और अनुशासन के मार्ग पर चलता ही है। जापानी मानते थे कि उनका प्रत्येक कार्य या नियम ईश्‍वर प्रदत्य है।

शिंतो तीर्थ स्थल व मंदिर भव्य होते हैं, क्योंकि मान्यता है कि इन भव्य मंदिरों में देवता वास करते है इसीलिए लोग प्रवेश द्वार के माध्यम से अपनी प्रार्थनाएँ करते थे। शिंतो तीर्थ स्थलों में सबसे महत्वपूर्ण 'आइस' में स्थित 'सूर्य देवी' का तीर्थस्थल था, जहाँ जून और दिसम्बर में एक बार राजकीय समारोह होता है।

शिंतो धर्मावलम्बियों की पूजा-पद्धति में प्रार्थनाएँ करना, तालियाँ बजाना शुद्धिकरण और देवताओं की श्रद्धा में कुछ अर्पण करना सम्मिलित है। पुरोहित प्रार्थनाएँ पढ़ते हैं, कामनाएँ करते हैं तथा पूर्वजों की स्मृति में भेटें चढ़ाई जाती है। संगीत, नृत्य के आयोजन के साथ ही धार्मिक उत्सवों वाले दिनों में जुलूस निकाले जाते हैं। इति।

- अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'

Show comments

छठ पूजा 2026: 4 दिवसीय महापर्व का पूरा कैलेंडर, संध्या और उषा अर्घ्य का समय और पूजा विधि

छठ व्रत में जमीन पर क्यों सोते हैं व्रती? जानिए इसके पीछे की परंपरा

आखिर छठी मैया कौन हैं और क्यों की जाती है उनकी पूजा?

ज्योतिष में बेहद अशुभ माना जाता है मंगल-शनि का यह योग, 12 राशियों में से इन लोगों पर मंडरा रहा है संकट

12 नवंबर से बदलेगा इन 6 राशियों का भाग्य, मंगल-गुरु-केतु की महायुति से होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

छठ पूजा में सूर्यदेव को ही क्यों दिया जाता है अर्घ्य? जानिए इसका धार्मिक महत्व

आंवला नवमी पर क्यों होती है मां जगद्धात्री की पूजा? जानिए इस दिन का धार्मिक महत्व, कथा और खास मान्यता

12 November Birthday: आपको 12 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 12 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

मंगल-केतु-गुरु की युति से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत! जानें किसे मिलेगा बंपर धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान