Bhai Dooj
✕

बहुत जरूरी भाईचारा!

- रामेश्वर

Written By ND
Updated: सोमवार, 6 दिसंबर 2010 (11:53 IST)
ND

मैंने बाइबिल को सराहा, कुरान को इज्जत बख्शी
फिर मेरी रामायण पर हल्ला क्यों है?

तुमने यीशु की प्रार्थना की, राम की पूजा की है
फिर इतना बेगाना मेरा अल्ला क्यों है?

तुमने अपने धर्मग्रंथ में कहीं पढ़ा है मारो-काटो
मेरा मजहब भी कहता है इंसानों को मत बाँटो

घर जलने पर हिन्दू-मुस्लिम क्या अलग तरीके से रोते हैं?
बेटे के मरने पर क्या इनके आँसू अलग-अलग होते हैं?

जब दर्द हमारा एक है, और अहसास हमारा एक
फिर हमें बाँटता पंडित क्यों है, मुल्ला क्यों है?

क्या महमूद का कारखाना मोहन के बिन चल सकता है?
जमुना के खेतों में भी जुम्मन का पसीना बहता है

रजिया रधिया के संग सावन में झूला करती है
हरिया की गय्या हमीद की बकरी के संग चरती है

ND
जब बिना एकता नहीं गुजारा, बहुत जरूरी भाईचारा
फिर अर्जुन का दुश्मन अब्दुल्ला क्यों है?

तुमने हमको काफिर बोला, हम तुमको शैतान कह गए
नफरत की इस रक्त नदी में पैगंबर-भगवान बह गए

माँ के गर्भ से मैं जन्मा हूँ, तुम क्या कहीं और से आए?
अंत में सब मिलते मिट्टी में, तुम क्या अमृत पीकर आए?

आने की जब राह एक है, और जाने की भी एक
फिर अपना अलग-अलग ईश्वर-अल्लाह क्यों है?

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 08 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्री महालक्ष्मी चालीसा | Shri Mahalakshmi Chalisa

सभी देखें

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

Chhath Puja 2026 Checklist: नहाय-खाय से पारण तक: ऐसे करें छठ पूजा की संपूर्ण तैयारी, कोई भूल न हो

गोवर्धन पूजा के दिन सुहाग पड़वा क्यों मनाते हैं, क्या है इसका महत्व, भेजिए ये 20 सुंदर शुभकामनाएं

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व