Hanuman Chalisa
✕

गूँजी मौला मुबारक की सदाएँ

सालगिरह की खुशी जुलूस में दिखी

Written By ND
Updated: रविवार, 4 अप्रैल 2010 (10:14 IST)
ND
ND
इंदौर। दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना साहब की 99वीं सालगिरह की खुशी में बोहरा समाज का भव्य जुलूस सियागंज मस्जिद से मुख्य आमिल जनाब जुजरभाई साहब जकवी की सदारत व अंजुमने सैफी दाऊदी बोहरा के तत्वावधान में निकला। जुलूस में मअवीन आमिल जनाब मुफद्दल भाई, सैफी मोहल्ला के आमिल शेख अली हुसैन भाई खेड़ीवाला, सियागंज के आमिल शेख मुस्तुफा भाई व बदरी बाग के आमिल शेख मुर्तुजा भाई भी शामिल थे।

सियागंज मस्जिद के बाहर लगे सलामी मंच से मुख्य आमिल ने जुलूस की सलामी ली। इस अवसर पर संभागायुक्त बसंत प्रतापसिंह, सांसद सुमित्रा महाजन, सांसद सज्जनसिंह वर्मा, विधायक अश्विन जोशी, सत्यनारायण पटेल व तुलसी सिलावट के साथ ही आनंद मोहन माथुर, डॉ. भरत छापरवाल, मुकुंद कुलकर्णी, सरोज कुमार, पार्षद छोटे यादव, अनवर कादरी आदि ने डॉ. सैयदना साहब की सालगिरह की मुबारकबाद आमिल साहब को पेश की।

जुलूस सियांगज मस्जिद से सैफी होटल चौराहा, जवाहर मार्ग, बंबई बाजार चौराहा, छोटा सराफा, बोहरा बाजार, मारोठिया बाजार होता हुआ बोहरा बाखल मस्जिद पर समाप्त हुआ। ढोल-ताशा पार्टी जुलूस में सबसे आगे जुलूस की आमद का ऐलान करते हुए चल रहे थी।

ND
IFM
इसके साथ ही शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी के साथ ही विभिन्न मोहल्लों की तंजीम कमेटी के सदस्य, सैफी स्कूल का स्काउट बैंड, एमएसबी बैंड, एबीएन बैंड के साथ-साथ बुरहानी गार्ड्स के चार स्कॉउट बैंड धुन बजाते हुए चल रहे थे। बग्गियों में बच्चे 99वीं मिलाद मुबारक की तख्तियाँ लेकर बैठे थे। जुलूस का विभिन्न संस्थाओं द्वारा मंच लगाकर स्वागत किया गया। महू, बेटमा व आसपास के समाजवासी भी जुलूस में शामिल हुए।

जूलूस की संपूर्ण व्यवस्था शबाबुल ईदुज जाहाबी द्वारा की गई थी। जगह-जगह जुलूस में शामिल समाजवासियों को टॉफी, शर्बत व आइसक्रीम पेश किया गया तथा आतिशबाजी कर भी खुशी मनाई गई। समाजजनों ने धर्मगुरु की सालगिरह की खुशी में अपने घरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा भी कर रखी है। समाज के मजहर हुसैन सेठजी वाला एवं बुरहानुद्दीन शकरुवाला ने बताया कि सैयदना साहब अपना जन्मदिन 4 अप्रैल को मुंबई में मनाएँगे। इस अवसर पर होने वाली वाअज का सीधा प्रसारण सैफीनगर मस्जिद में सुबह 9.30 बजे से होगा।

शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा धर्मगुरु डॉ. सैयदना साहब की सालगिरह के अवसर पर मुख्य आमिल जुजरभाई साहब को प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया व धर्मगुरु के चिरायु होने की कामना की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत पाल व प्रवक्ता जौहर मानपुर वाला ने भी धर्मगुरु के दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष मुबारक खान आदि ने भी मंच से जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Show comments

सभी देखें

मणिकर्णिका स्नान कब होगा? इसका भगवान शिव से क्‍या है संबंध? जानिए पौराणिक महत्व

Surya Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा बेशुमार पैसा

क्यों कराया जाता है तुलसी और शालिग्राम का विवाह? जानिए पौराणिक रोचक रहस्य

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह पर आजमाएं ये 11 अचूक उपाय, वैवाहिक जीवन में घुलेगी मिठास और भर जाएगी तिजोरी

18 November Birthday: आपको 18 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज 18 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

आंवला नवमी की 10 खास बातें और 5 अचूक उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक क्या करना चाहिए?

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल