dharma sangrah
✕

सूर्य उपासना का महापर्व छठपूजा

Written By ND
Updated: मंगलवार, 1 नवंबर 2011 (11:58 IST)
IFM

हर साल की तरह इस वर्ष भी सूर्य उपासना का महापर्व छठपूजा भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। सुख, समृद्धि और पुत्र की कामना को लेकर किए जाने वाले इस व्रत की शुरुआत 30 अक्टूबर से नहाई खाई के साथ हो गई। इस दिन व्रती महिलाओं ने अपने-आपको शुद्ध करने के बाद बिना लहसुन-प्याज के लौकी की सब्जी, दाल और चावल बनाकर प्रसाद ग्रहण किया। इसे कद्दूभात भी कहा जाता है। इसी के साथ व्रत की शुरुआत होती है।

30 अक्टूबर नहाई-खाई और घाट पूजा के बाद दूसरे दिन यानी कि 31 अक्टूबर को व्रतियों द्वारा खरना किया जाएगा। इसमें व्रती महिलाएं एक कमरे की साफ सफाई करने के बाद इसमें अपने आपकों बंद कर लेती है। कमरे में छठमाता का प्रतीक बनाकर भक्तिभाव के साथ पूजा अर्चना करती है। पूजा समाप्त होते ही कमरे में अपने लिए भोग बनाकर उसे ग्रहण करेंगी।

ND
इस भोग को ग्रहण करने के बाद व्रतियों के 24 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। व्रतियों के 24 घंटे के निर्जला उपवास के दौरान एक नवंबर की शाम पहला अर्ध्य दिया जाएगा। लिहाजा इस दिन घाटों पर मेले जैसा माहौल रहेगा। यह अर्ध्य छठघाट में डूबते सूर्य को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ही देने की परंपरा है।

इसके दूसरे दिन सूर्योदय से पहले व्रति महिलाएं एक बार फिर से घाट पहुंचेंगी और उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर व्रत समाप्त करेंगी।

पहला अर्घ्य 1 नवंबर को दिया जाएगा।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल