Daily Horoscope
✕

रेशम तथा मेटल राखियों का जलवा बरकरार

चीनी ड्रैगन रा‍खी को चुनौती

Written By भाषा
Updated: शुक्रवार, 27 जुलाई 2012 (15:06 IST)
FILE

भाई बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के लिए सजे राखियों के बाजार पर भी बारिश न होने का असर दिखाई दे रहा है। इस बार रक्षाबंधन जल्दी यानी दो अगस्त को है और बाजार तरह-तरह की रंगबिरंगी आकर्षक राखियों से सज चुके हैं, लेकिन गर्मी की वजह से राखियों का कारोबार अभी ठंडा पड़ा है।

प्रमुख थोक बाजार सदर बाजार के राखियों के कारोबारी अनिल भाई राखी वाले ने कहा, ‘पिछले साल से तुलना की जाए, तो अभी राखियों का कारोबार 50 फीसद कम है। गर्मी की वजह से आसपास के राज्यों से ग्राहक यहां नहीं आ रहे हैं। यहां तक कि दिल्ली का ग्राहक भी गर्मी की वजह से बाहर नहीं निकल रहा है।’

व्यापारियों का कहना है कि हर भारतीय त्योहार की तरह रक्षाबंधन पर भी चीनी ड्रैगन का कब्जा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद कोलकाता के रेशम के धागे, गुजरात की मेटल तथा राजस्थान की जरी वाली राखियों का जलवा बरकरार है।

चीन से बनी-बनाई राखियां नहीं आतीं, बल्कि वहां से कच्चा माल आता है। चीन से स्टोन, बीड्स या विभिन्न कार्टून कैरेक्टर तथा खिलौने आदि आयात कर यहां राखियां बनाई जाती हैं। कनफेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के महासचिव देवराज बवेजा ने कहा कि बाजार में बिक रही 50 फीसदी राखियों में चीन से आयातित सामान का इस्तेमाल किया गया है। इसकी वजह यह है कि चीन से राखियों का सामान मंगाना काफी सस्ता पड़ता है।

बवेजा ने कहा कि ज्यादातर गैर ब्रांडेड राखियों में चीन से आयातित सामान का इस्तेमाल किया गया है। यहीं नहीं भारतीय राखी विनिर्माता भी चीन से ही सामान मंगाते हैं।

FILE
एक अन्य व्यापारी प्रवीण का भी कहना है कि बारिश न होने की वजह से राखियों का कारोबार मंदा है। रक्षाबंधन में अब करीब एक सप्ताह ही बचा है, पर ग्राहक नहीं हैं। उनका कहना है कि यदि यही स्थिति रही, तो ज्यादातर बड़े दुकानदारों का काफी माल बच जाएगा।

अनिल भाई कहते हैं कि चीन से आयातित स्टोन वाली राखियों की मांग सबसे ज्यादा है। स्टोन वाली राखियों का दाम 5 रुपए से शुरू होकर 250 रुपए तक है। इसी तरह विभिन्न तरह के कार्टून कैरेक्टरों मसलन डोरेमान, बेन 10, शिंचन तथा गणेश और हनुमान की राखियां भी बाजार में छाई हैं। थोक बाजार में इन राखियों की कीमत 5 रुपए से 300 रुपए तक हैं। प्रवीण ने कहा कि 11 स्टोन, 21 स्टोन तथा 31 स्टोन वाली राखियों की काफी मांग है। व्यापारियों ने बताया कि राखियों में चीनी स्टोन का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है, क्योंकि यह भारतीय स्टोन से 50 फीसदी तक सस्ता पड़ता है।

व्यापारियों का कहना है कि कोलकाता की रेशम के धागे वाली राखियां भी खूब पसंद की जाती हैं। इनकी कीमत 5 रुपए से 150 रुपए तक हैं। इसी तरह यहां गुजरात से मेटल वाली राखियां भी खूब आ रही हैं। अनिल भाई कहते हैं कि मेटल वाली राखियां चांदी की तरह दिखती हैं, इसलिए लोग इन्हें खरीदते हैं। मेटल की राखियों की कीमत 10 रुपए से 400 रुपए तक है।

कोलकाता, गुजरात के अलावा राजस्थान की जरी वाली राखियां भी चीनी ड्रैगन को चुनौती पेश कर रही हैं। इन राखियों की कीमत भी 5 रुपए से शुरू हो जाती है। प्रवीण कहते हैं कि कुछ साल पहले चीनी राखियों का काफी दबदबा हो गया था। अभी घरेलू विनिर्माता भी आकर्षक राखियां पेश कर रहे हैं, जिससे ड्रैगन का दबदबा कम हुआ है।

प्रमुख कारोबारियों का कहना है कि गर्मी की वजह से तो राखियों का कारोबार ठंडा है ही, साथ ही ट्रेनों में रिजर्वेशन न मिलने की वजह से दूसरे राज्यों के व्यापारियों ने यहां आना कम कर दिया है। हालांकि उनका दावा है कि दिल्ली का राखियों के हब के रूप में दबदबा बरकार है, क्योंकि यहां सभी तरह की राखियां मिल जाती हैं। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Dev Diwali 2026: देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Bhairav ​​Jayanti 2026: काल भैरव जयंती कब है?

मार्गशीर्ष माह 2026: क्यों श्रीकृष्ण को प्रिय है यह महीना? जानें इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Kartik Purnima Upay 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने का महापर्व है कार्तिक पूर्णिमा, जानें व्रत का महत्व और दीपदान के 5 चमत्कारी उपाय

सभी देखें

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

Karthigai Deepam 2026: दक्षिण भारत के इस भव्य 'महादीपोत्सव' का क्या है रहस्य? जानें शुभ मुहूर्त और तिरुवन्नामलाई पर्वत पर जलने वाली अखंड ज्योति का महत्व

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!