kalsarpa dosh calculator
✕

द. अफ्रीका में महका करवा चौथ

अपनी संस्कृति को नहीं भूले द. अफ्रीका के भारतीय

Written By भाषा
Updated: शुक्रवार, 9 नवंबर 2012 (16:31 IST)
FILE

भारतीयों ने पहली बार 1860 में दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर पैर रखा था और वे इस देश के क्वाजुलू नटाल प्रांत में गन्ने के खेतों में बतौर मजदूर काम करने के लिए ‘तिरोरो’ नामक जहाज पर सवार होकर यहां आए थे।

अपने कदम रखने के करीब 150 साल बाद भी दक्षिण अफ्रीका में बसे भारतीय अपनी सभ्यता और संस्कृति को नहीं भूले हैं। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर में महिलाओं को भारतीयता की पहचान का प्रतीक पोशाक, साड़ी पहने देखा जा सकता है।

इतना ही नहीं पति की दीर्घायु की कामना के लिए उत्तर भारत का लोकप्रिय पर्व करवा चौथ भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय की महिलाओं द्वारा मनाया जाता है।

दक्षिण अफ्रीका में मोहनदास कर्मचंद गांधी के संघर्ष के दिनों से लेकर उनके महात्मा बनने तक की गाथा को ‘पहला गिरमिटिया’ के जरिए पेश करने वाले और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित गिरिराज किशोर ने इस देश में भारतीयों की जीवनशैली के बारे में दिलचस्प जानकारी दी।

FILE
उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में भारतीय महिलाएं आज भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं तथा साड़ी पहन कर और पूरा साज-श्रृंगार कर परंपरागत तरीके से पूजा करती हैं। उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में जा बसे भारतीय मूल के लोग हिंदी भाषा को भूलभाल गए हैं लेकिन गुजराती समुदाय के लोग गुजराती जरूर बोलते हैं। गिरिराज ने बताया कि हिंदुस्तानी समुदाय अपनी हिंदी भाषा को भले ही भूल गया हो लेकिन खान-पान में आज भी भारतीयता की खुशबू बरकरार है।

वर्ष 2010 में 12 लाख से अधिक भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी लोगों ने देश में अपने समुदाय की बसाहट की 150वीं वषर्गांठ मनाई थी। दक्षिण अफ्रीका और विशेष कर इसके जोहान्सबर्ग के फोर्डसबर्ग की सड़कों और बाजारों में साड़ी पहने महिलाएं खुद ही अपनी भारतीयता की पहचान कराती हैं। भारतीय भोजन देश भर में लोकप्रिय हैं और भारतीय रेस्त्रां यहां काफी लोकप्रिय हैं, जहां सप्ताहांत में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जुटती है।

यह भी दिलचस्प बात है कि हिंदुस्तान के बाहर दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के लोगों की सर्वाधिक आबादी है और इस समुदाय के लोगों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत, भाषा और धार्मिक मान्यताओं को पूरी तरह सहेज कर रखा है फिर चाहे वे भारत से आए ईसाई हों या हिन्दू या मुस्लिम।

उत्तर भारत से ताल्लुक रखने वाले कुछ परिवार हिंदी भी बोलते हैं। दक्षिण अफ्रीका में बसे भारतीय समुदाय के लोग मुख्य रूप से अंग्रेजी बोलते हैं लेकिन तेलुगू, तमिल और गुजराती भाषा को अपनी दूसरी भाषा के रूप में संजोया हुआ है और अधिकतर घरों में यही भाषा बोली जाती है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

29 November Birthday: आपको 29 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 29 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Numerology Horoscope: 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

साल के आखिरी महीने में क्या करें? खर्च, डिजिटल कचरे और रिश्तों से जुड़ी यह तैयारी काम आएगी

सभी देखें

सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

क्‍यों मनाई जाती है अन्नपूर्णा जयंती? भगवान शिव से क्‍या है इसका संबंध? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

कब मनाई जाएगी चंपा षष्ठी? इस दिन किसकी होती है पूजा? जानिए पर्व की खास बातें

दिसंबर 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी महीना, किसे होगा सबसे ज्यादा लाभ?

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन लाभ के बनेंगे योग