Hanuman Chalisa
✕

विनायकी चतुर्थी पर कैसे करें भगवान श्री गणेश का पूजन, जानिए...

Updated: शनिवार, 6 अगस्त 2016 (10:40 IST)
हर माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली चतुर्थी को विनायकी चतुर्थी व्रत कहते हैं। यह चतुर्थी भगवान श्री गणेश को समर्पित है। इस दिन श्री गणेश का पूजन-अर्चन करना लाभदायी माना गया है।


 

इस दिन गणेश की उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-दौलत, आर्थिक संपन्नता के साथ-साथ ज्ञान एवं बुद्धि की प्राप्ति भी होती है। 
 
पुराणों के अनुसार शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायकी तथा कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। यदि विनायकी चतुर्थी मंगलवार को आती है तो इसे अंगारक गणेश चतुर्थी भी कहते हैं। कई स्थानों पर विनायक चतुर्थी को 'वरद विनायक चतुर्थी' के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन श्री गणेश की पूजा दोपहर-मध्याह्न में की जाती है। 
 

विनायकी चतुर्थी व्रत ऐसे करें... 
 
* ब्रह्म मूहर्त में उठकर नित्य कर्म से निवृत्त होकर स्नान करें, लाल रंग के वस्त्र धारण करें। 

* दोपहर पूजन के समय अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार सोने, चांदी, पीतल, तांबा, मिट्टी अथवा सोने या चांदी से निर्मित गणेश प्रतिमा स्थापित करें। 

* संकल्प के बाद षोडशोपचार पूजन कर श्री गणेश की आरती करें। 

* तत्पश्चात श्री गणेश की मूर्ति पर सिन्दूर चढ़ाएं। 

* अब गणेश का प्रिय मंत्र- 'ॐ गं गणपतयै नम:' बोलते हुए 21 दूर्वा दल चढ़ाएं। 

* श्री गणेश को बूंदी के 21 लड्डुओं का भोग लगाएं। इनमें से 5 लड्‍डुओं का ब्राह्मण को दान दें तथा 5 लड्‍डू श्री गणेश के चरणों में रखकर बाकी को प्रसाद स्वरूप बांट दें। 

* पूजन के समय श्री गणेश स्तोत्र, अथर्वशीर्ष, संकटनाशक गणेश स्त्रोत का पाठ करें। 

* ब्राह्मण को भोजन करवाकर दक्षिणा दें। अपनी शक्ति हो तो उपवास करें अथवा शाम के समय खुद भोजन ग्रहण करें। 

* शाम के समय गणेश चतुर्थी कथा, श्रद्धानुसार गणेश स्तुति, श्री गणेश सहस्रनामावली, गणेश चालीसा, गणेश पुराण आदि का स्तवन करें। संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करके श्री गणेश की आरती करें तथा 'ॐ गणेशाय नम:' मंत्र की माला जपें। 


- RK 

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

उत्पन्ना एकादशी 2026: 4 दिसंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और धार्मिक महत्व

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

अगला लेख