suvichar

Vamana Dwadashi 2020 : कैसे मनाएं वामन द्वादशी पर्व, पढ़ें महत्व एवं पूजा विधि

Updated: शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (15:31 IST)
Vamana Dwadashi 2020
 
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वामन द्वादशी पर्व वामन जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व 30 अगस्त को मनाया जाएगा, पौराणिक मान्यता के अनुसार यह व्रत रखने से पूर्व में हुए ज्ञात-अज्ञात पापों का नाश हो जाता है। इस दिन खासतौर में श्रीकृष्ण भगवान और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
 
इस दिन भगवान वामन की पूजा और आराधना के साथ ही व्रत करने और कथा सुनने का महत्व है। देवी अदिति के यहां भगवान वामन का अवतार हुआ था। आइए जानते हैं इस दिन कैसे करें पूजन- 
 
कैसे मनाएं पर्व, ऐसे करें पूजा :- 
 
1. इस दिन भगवान वामन की मूर्ति या चित्र की पूजा करें। 
 
2. मूर्ति है तो दक्षिणावर्ती शंख में गाय का दूध लेकर अभिषेक करें। 
 
3. यदि चित्र है तो सामान्य पूजा करें। 
 
4. इस दिन भगवान वामन का पूजन करने के बाद कथा सुनें और बाद में आरती करें। 
 
5. अंत में चावल, दही और मिश्री का दान कर किसी गरीब या ब्राह्मण को भोजन कराएं। 
 
6. अगर यदि किसी पंडित से पूजा करा रहे हैं तो विधि-विधान से पूजा के साथ ही व्रत भी रखा जाता है। 
 
7. वामन मूर्ति के समीप 52 पेड़े और 52 दक्षिणा रखकर पूजा करते हैं। पंचामृत भोग लगाना भी श्रेष्ठ है।
 
8. भगवान् वामन को भोग लगाकर सकोरों में चीनी, दही, चावल, शर्बत तथा दक्षिणा पंडित को दान करने के बाद वामन द्वादशी का व्रत पूरा करते हैं। 
 
9. व्रत उद्यापन में पंडित को 1 माला, 2 गौ मुखी मंडल, छाता, आसन, गीता, लाठी, फल, खड़ाऊं तथा दक्षिणा देकर इस पर्व को संपन्न करना लाभदायी रहेगा। 
 
10 वासुदेव द्वादशी के दिन भगवान को हाथ का पंखा, फल और पुष्प विशेष रूप से चढ़ाने चाहिए। 
 
11. इस दिन भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम जपने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
 
ALSO READ: Chaturmas 2020 : चातुर्मास में क्यों नहीं होंगे शुभ मांगलिक कार्य, जानिए क्या खाएं और क्या न खाएं

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

11 August Birthday: आपको 11 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

दूसरा मंगला गौरी व्रत 2026: कब करें पूजा? जानिए शुभ मुहूर्त, विधि और 5 खास उपाय

हरियाली अमावस्या 2026: इस दिन कब करें पूजा? जानिए शुभ मुहूर्त, 5 मंत्र और 7 खास उपाय

अगला लेख