dharma sangrah
✕

जगन्नाथ यात्रा, कावड़ यात्रा के बाद क्या अब महाकाल की सवारी पर भी नजर है?

Updated: मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (18:51 IST)
पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह 24 जुलाई को समाप्त होगा और श्रावण माह 25 जुलाई 2021 से प्रारंभ होगा। उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध महाकाल ज्योतिर्लिंग स्थित है, जहां हर श्रावण और भाद्रपद में बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाती है। परंतु कोरोना के कारण जिस तरह जगन्नाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं के शामिल होने पर प्रतिबंध रहा किया उसी तरह महाकाल सवारी यात्रा पर भी प्रतिबंध रहेगा?
 
 
1. उज्जैन में महाकाल बाबा की नगरी में दूर दूर से कावड़ यात्री आकर बाबा को जल अर्पित करते हैं परंतु इस बार कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध का साया रहेगा क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते स्थानीय प्रशासन ने नंदी हाल और गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रखा है और बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावड़ यात्री शहर को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। कावड़ यात्री और दर्शनाथियों के द्वारा जलाभिषेक किए जाने पर रोक है।
 
2. श्रावण मास में भगवान महाकाल आम दिनों की अपेक्षा भक्तों के लिए दो घंटे पहले जागते हैं। श्रावण के प्रत्येक रविवार पर रात्रि 2.30 बजे तथा सोमवार से शनिवार तक रात 3 बजे मंदिर के पट खोले जाते हैं। भस्मारती के पश्चात सुबह 5 बजे से दर्शन का सिलसिला शुरू होता है। परंतु इस बार पूरे श्रावण माह में दर्शनाथियों की संख्या सीमित रखी जाएगी और किसी भी प्रकार का समूह या टोली का प्रवेश प्रतिंबधित रहेगा। 
 
3. इस बार कुल 7 सवारियां निकाले जाने का है। इस बार 7 वर्ष बाद यह संयोग बन रहा है कि दोनों माह में 7 सोमवार रहेंगे तो बाबा की सवारी भी 7 सोमवार को निकाली जाएगी। 
 
4. बताया जाता है श्रावण-भादौ मास में इस बार भी बीते वर्ष की तरह भगवान महाकाल की सवारी बड़े गणेश मंदिर के सामने से नए छोटे मार्ग से निकाली जाएगी। शिप्रा पूजन के पश्चाल सवारी के लौटने पर हरसिद्धि मंदिर के द्वार पर भक्त शिव शक्ति के मिलन का अद्भुत नजारा इंटरनेट माध्यमों के जरिए देख सकेंगे। राजाधिराज भगवान महाकाल चांदी की जिस पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण करते हैं, सवारी से पहले उसका संधारण व साज सज्जा की जाती है। बताया जाता है बैठक के बाद पालकी के संधारण व साज सज्जा का काम शुरू होगा। कारीगरों के लिए मंदिर प्रशासन अलग से शेड बनाकर देगा।
 
5. हालांकि श्रावण मास की तैयारियों को लेकर और सवारी निकालने की गाइडलाइन को लेकर शासन-प्रशासन के बीच बैठकों को दौर अभी जारी है।

Show comments

सभी देखें

दिवाली पर घर लाएं मिट्टी के सेठ-सेठानी और मकान, जानिए क्यों माना जाता है इन्हें शुभ

04 November Birthday: आपको 4 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 04 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

सभी देखें

कब है गोवर्धन पूजा? पूजन में क्या-क्या चढ़ाया जाता है? जानें सामग्री और अन्नकूट के व्यंजन की लिस्ट

Diwali 2026: नरक चतुर्दशी पर क्यों मनाई जाती है काली चौदस और मां काली को प्रसन्न करने के 5 अचूक उपाय

4 या 5 नवंबर, कब है रमा एकादशी?

दीपावली पर कितने दीपक जलाने चाहिए? कहां-कहां जलाते हैं ये दीप? जानिए परंपरा का महत्व

नरक चतुर्दशी पर कितने दीपक जलाए जाते हैं? जानिए इन दीपों से जुड़ी मान्यताएं और महत्व

अगला लेख