dharma sangrah
✕

Tulsi Vivah 2019 Date : एकादशी पर कर रहे हैं तुलसी विवाह तो राशि अनुसार उपाय जरूर आजमाएं

Updated: गुरुवार, 7 नवंबर 2019 (13:52 IST)
तुलसी विवाह को हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। 8 नवंबर 2019 के शुभ दिन उत्तर भारत में घर-घर में तुलसी विवाह संपन्न किया जाएगा। इस दिन देवी तुलसी की शालीग्राम देवता से शादी करवाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार महीने की नींद पूरी करके उठते हैं और इसी दिन से सारे शुभ काम शुरू हो जाते हैं। तुलसी विवाह को कन्यादान के बराबर माना जाता है। अगर घर में कर रहे हैं तुलसी विवाह तो राशि अनुसार अवश्य करें उपाय...  
 
मेष राशि : तुलसी विवाह के दिन मेष राशि के जातकों को माता तुलसी और शालिग्राम के विवाह के समय लाल चुनरी स्वंय अपने हाथों उनके ऊपर डालनी चाहिए। 
 
वृषभ राशि- वृष राशि के जातकों को तुलसी विवाह पर मां तुलसी को इत्र अर्पित करना चाहिए। यदि इस राशि के जातक ऐसा करते हैं तो इन्हें जीवन में कभी धन की कोई कमी नहीं होगी।  
 
मिथुन राशि - मिथुन राशि के जातकों को मां तुलसी को हरे रंग के वस्त्र और हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करनी चाहिए। 
 
कर्क राशि - तुलसी विवाह के दिन कर्क राशि के जातकों को शाम के समय तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। 
 
सिंह राशि- तुलसी विवाह के दिन सिंह राशि के जातकों को माता तुलसी के पौधे पर लाल पुष्प अवश्य अर्पित करने चाहिए। 
 
कन्या राशि- तुलसी विवाह के दिन कन्या राशि के जातकों को तुलसी का पौधा मंदिर में दान करना चाहिए। 
 
तुला राशि- तुलसी विवाह के दिन तुला राशि के जातकों को माता तुलसी को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। 
 
वृश्चिक राशि- तुलसी विवाह के दिन वृश्चिक राशि के जातकों तुलसी विवाह के समय स्वंय अपने हाथों से माता तुलसी को श्रृंगार की सभी वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए। 
 
धनु राशि- तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराते समय माता तुलसी को हल्दी अवश्य लगाएं। 
 
मकर राशि- मकर राशि के जातकों को तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी का कन्यादान अपने हाथों से करना चाहिए। 
 
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को तुलसी विवाह के दिन तुलसी का पौधा स्वंय अपने हाथ से किसी मंदिर में लगाना चाहिए।
 
मीन राशि- तुलसी विवाह के दिन मीन राशि के जातक तुलसी का पौधा घर के आंगन में लगाते हैं तो घर से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।
एकादशी तिथि प्रारंभ : 7 नवंबर 2019 को 0 9:55 बजे से 
 
एकादशी तिथि समाप्त : 8 नवंबर 2019 को रात्रि 12:24 बजे
9 नवंबर को व्रत पारण का समय : प्रात: 06:39 से 08:50 तक
 
पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय : दोपहर 02:39
तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त 8 नवंबर को शाम 7:55 से रात 10 बजे तक रहेगा।
द्वादशी तिथि प्रारंभ- दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से (8 नवंबर 2019)
द्वादशी तिथि अंत- दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से (9 नवंबर 2019)

Show comments

सभी देखें

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचें, बिगड़ सकता है वास्तु

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

घर में कहां रखें मनी प्लांट? जानिए वास्तु का सही नियम

सभी देखें

Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को है पुष्कर महास्नान, जानें क्यों इसके बिना अधूरी मानी जाती है चार धाम की यात्रा

Lal Kitab Singh Rashifal 2027: छठे भाव के राहु दिलाएंगे शत्रुओं पर विजय, पर अष्टम शनि से रहना होगा सावधान! जानें सिंह राशि का पूरा हाल

देव दिवाली पर कैसे करें दीपदान? जानिए पूजा की सही विधि, शुभ मुहूर्त और दीप जलाने के नियम

Lal Kitab Kark Rashifal 2027: 3 जून से कर्क राशि की कड़ी परीक्षा, जानें शनि-राहु से बचने के लाल किताब के अचूक उपाय

Rahu Gochar 2026: मकर राशि में स्पष्ट राहु की एंट्री से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, शुरू होगा सुनहरा दौर

अगला लेख