Hanuman Chalisa
✕

मां शाकंभरी मंदिर : बस एक पल में ही बेशकीमती खजाना बन गया नमक....

Updated: रविवार, 20 जनवरी 2019 (14:11 IST)
मां शाकंभरी मंदिर, सांभर, जयपुर, राजस्थान 
 
शाकम्भरी को दुर्गा का अवतार माना जाता है। शाकंभरी माता के देशभर में तीन शक्तिपीठ है। माना जाता है कि इनमें से सबसे प्राचीन शक्तिपीठ राजस्थान की राजधानी जयपुर से करीब 100 किलोमीटर दूर सांभर कस्बे में स्थित है। यहां स्थित मंदिर करीब 2500 साल पुराना बताया जाता है। वैसे तो शाकंभरी माता चौहान वंश की कुलदेवी है लेकिन, माता को अन्य कई धर्म और समाज के लोग पूजते हैं।

इन परिवारों में विवाह, बच्चे का जन्म जैसे शुभ कार्य होने पर यहां धोक लगाने की परंपरा है। मंदिर में भादवा सुदी अष्टमी को मेला आयोजित होता है। दोनों ही नवरात्रों में माता के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। 
 
यहां प्रतिमा के संबंध में मान्यता है कि देवी की यह प्रसिद्ध मूर्ति भूमि से स्वत: प्रकट हुई है। विभिन्न लेखों के अनुसार, चौहान वंश के शासक वासुदेव ने सातवीं सदी में सांभर झील और सांभर नगर की स्थापना शाकंभरी माता के मन्दिर के पास की थी। किवदन्तियों के अनुसार, शाकंभरी का अपभ्रंश सांभर है। महाभारत, शिव पुराण और मार्कण्डेय पुराण जैसे धर्म ग्रंथों में माता शाकंभरी का उल्लेख मिलता है। इसके अनुसार,100 साल तक निर्जन स्थान पर जहां बारिश भी नहीं होती थी माता ने तपस्या की थी। इस तपस्या के दौरान माता ने केवल महीने में एक बार शाक यानि वनस्पति का सेवन किया था। 
 
इस निर्जन स्थान पर शाक की उत्पत्ति माता के तप के कारण हुई थी। ऐसे में यह देखने के लिए ऋषि-मुनि आए थे। शाक पर आधारित तपस्या के कारण शाकंभरी नाम पड़ा। इस तपस्या के बाद यह स्थान हराभरा हो गया। भूगर्भ में बहुमूल्य धातुओं की प्रधानता हो गई।। समृद्धि के साथ ही यहां इस प्राकृतिक सम्पदा को लेकर झगड़े शुरू हो गए। तब माता ने यहां बहुमूल्य सम्पदा और बेशकीमती खजाने को नमक में बदल दिया। 
 
वर्तमान में करीब 90 वर्गमील में यहां नमक की झील है। कई साल पहले इसका विस्तार इससे भी अधिक था। चौहान काल में सांभर और उसका निकटवर्ती क्षेत्र सपादलक्ष (सवा लाख की जनसंख्या सवा लाख गांवों या सवा लाख की राजस्व वसूली क्षेत्र) कहलाता था। एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार यहां राजा ययाति ने शुक्राचार्य की पुत्री देवयानी और शर्मिष्ठा के साथ विवाह किया था। 
 
कैसे पहुंचें (How To Reach)
सांभर कस्बे से बेशकीमती खजाना माता के मन्दिर की दूरी करीब 15 किलोमीटर है। सांभर ​जयपुर से करीब 70 किलोमीटर है। जयपुर में सांगानेर हवाई अड्डा सांभर से करीब 90 किलोमीटर, बस स्टैंड और रेल्वे स्टेशन करीब 70 किलोमीटर है। जयपुर से सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। सांभर में रेलवे स्टेशन है जो जयपुर, अजमेर, नागौर आदि शहरों से जुड़ा है। 

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख