Daily Horoscope
✕

Sankashti Chaturthi 2019 : 15 नवंबर को संकष्टी चतुर्थी, जानें कैसे करें श्री गणेश का पूजन

Updated: गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (14:31 IST)
15 नवंबर 2019, शुक्रवार को संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत है। यह व्रत हर तरह की सफलता देने वाला माना गया है। चतुर्थी तिथि का शास्त्रों में बड़ा महत्व बताया गया है। 
 
संकष्‍टी चतुर्थी के दिन पूरी श्रद्धा और सच्चे मन से श्री गणेश का पूजन करने से हर मनोकामना पूरी होती है तथा जीवन में किसी भी चीज का अभाव नहीं रहता। आइए जानें इस दिन श्री गणेश का पूजन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? आइए जानें-  
 
* भगवान श्री गणेश को दूर्वा जरूर चढ़ाएं।
 
* तुलसी दल श्री गणेश को न चढ़ाएं।
 
* जनेऊ न पहनने वाले केवल पुराण मंत्रों से श्री गणेश पूजन करें।
 
* सुबह का समय श्री गणेश पूजा के लिए श्रेष्ठ है, किंतु सुबह, दोपहर और शाम तीनों ही वक्त श्री गणेश का पूजन करें।
 
* यज्ञोपवीत यानी जनेऊ पहनने वाले वेद और पुराण दोनों मंत्रों से पूजा कर सकते हैं।
 
* तुलसी को छोड़कर सभी तरह के फूल श्री गणेश को अर्पित किए जा सकते हैं।
 
* सिंदूर, घी का दीप और मोदक भी पूजा में अर्पित करें।
 
* तीनों समय पूजा कर पाना संभव न हो तो सुबह ही पूरे विधि-विधान से श्री गणेश की पूजा कर लें, वहीं दोपहर और शाम को मात्र फूल अर्पित कर पूजा की सकती है। 
 
इन बातों का ध्यान रखकर गणेश पूजन करेंगे तो निश्‍चित ही आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। श्री गणेश आपको सुख-समृद्धि, यश-कीर्ति, वैभव, सफलता और पराक्रम के आशीषों की बरसात निश्चित ही आप पर कर देंगे। धस दिन पूरे विधि-विधान के साथ श्री गणेश की पूजा करने से सारी इच्छाएं पूरी होती हैं।

ALSO READ: केदारनाथ मंदिर के पीछे की शिला का रहस्य बरकरार, नाम पड़ा भीम शिला

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

12 October Birthday: आपको 12 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

11 October Birthday: आपको 11 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

दशहरा 2026: आयुध पूजा, अपराजिता देवी पूजा और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

मंगल गुरु के साथ शनि का नवपंचम योग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता

उपांग ललिता व्रत कब रखा जाएगा, क्या है इसका महत्व और कथा

अगला लेख