ramcharitmanas
✕

पुत्रदा एकादशी 2021 : जानिए व्रत रखने के 4 फायदे

Updated: शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (13:27 IST)
प्रत्येक माह में दो एकादशी आती है। पौष में सफला एवं पुत्रदा एकादशी आती है। इस साल पुत्रदा एकादशी व्रत 24 जनवरी 2021 रविवार को है। प्रतिवर्ष पौष मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली पुत्रदा एकादशी का व्रत खासकर पुत्र की प्राप्ति और उसके सुख के लिए रखा जाता है।
 
 
1. मान्यता है कि इस व्रत को रखने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करना चाहिए।
 
2. यह व्रत संतान प्राप्ति के अलावा संतान की समस्याओं के निवारण हेतु भी किया जाता है।
 
3. पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से वाजपेयी यज्ञ के समान पुण्यफल की प्राप्ति होती है।
 
4. संतान प्राप्ति के लिए इस व्रत को करना उत्तम माना जाता है। संतान कामना के लिए इस दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की भी पूजा की जाती है। यदि पूर्णमनोयोग से नि:संतान दंपति इस व्रत को करें तो उन्‍हें संतान सुख अवश्‍य मिलता है। संतान की प्राप्ति तथा उसके दीघार्यु जीवन के लिए पुत्रदा एकादशी का खास महत्व होता है।
 
यह व्रत दो प्रकार से रखा जाता है निर्जला और फलाहारी या जलीय व्रत। यदि आप स्वस्थ और उपवास करने में सक्षम हैं तो निर्जला व्रत रखें अन्यथा फलाहारी व्रत रखकर विधिवत पूजा के बाद समय पर इसका पारण करें।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Karwa Chauth: करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा? जानें पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त और चन्द्रोदय का समय

गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर पड़ेगा असर; जानें किसके लिए शुभ रहेगा समय

सर्वपितृ अमावस्या (पितृ पक्ष 2026): भूलकर भी न करें ये 10 कार्य, रुष्ट हो सकते हैं पितर

Sharad Purnima: कब है शरद पूर्णिमा? इस दिन किसकी होती है पूजा? चंद्रमा की रोशनी में क्‍यों रखते हैं खीर?

अगला लेख