Hanuman Chalisa
✕

इस सप्ताह के व्रत-त्योहार : विनायक चतुर्थी से शुरू होकर चलेगा गंगा दशहरा तक...

Updated: गुरुवार, 17 जून 2021 (12:01 IST)
June Vrat Festival

विनायक चतुर्थी-  हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं। इस बार विनायक चतुर्थी 14 जून 2021 को मनाई गई। चतुर्थी की तिथि भगवान श्री गणेश की तिथि है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गुरु अर्जुन देव बलिदान दिवस भी मनाया गया। 
 
मां धूमावती जयंती- पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की शुक्ल अष्टमी को मां धूमावती जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष यह तिथि 18 जून को है। इस दिन देवी पार्वती के अत्यंत उग्र रूप धूमावती का पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसी दिन लक्ष्मीबाई का बलिदान मनाया जाएगा।
 
महेश नवमी- प्रति वर्ष ज्येष्ठ मास में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महेश नवमी पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार महेश नवमी व्रत भगवान शिवजी को समर्पित है, यह दिन माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति का दिन है। इस वर्ष 19 जून को महेश नवमी मनाई जाएगी। 
 
गंगा दशहरा- प्रति वर्ष ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि को गंगा दशहरा पर्व मनाया जाता है। इस बार 20 जून 2021, रविवार को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान तथा दान करना शुभ होता है। इस दिन मां गंगा की आराधना करने से व्यक्ति को 10 प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। 

Ganga Dussehra
 


ALSO READ: ज्येष्ठ माह 2021 के व्रत-त्योहार की लिस्ट

ALSO READ: ज्येष्ठ माह के 12 वर्जित कार्य, ये खाने से होगा नुकसान
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: महाअष्टमी और महानवमी की तिथि, पूजा मुहूर्त एवं व्रत पारण

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में चतुर्थी के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्रद्ध

विजयादशमी 2026: कब है दशहरा, रावण दहन कब होगा?

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में तृतीया के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

अक्टूबर 2026 के ग्रह गोचर और नक्षत्र परिवर्तन सहित जानिए प्रमुख व्रत एवं त्योहार

अगला लेख