Daily Horoscope
✕

श्रावण मास की हरियाली अमावस्या पर कैसे करें पूजा,जानिए शुभ मुहूर्त

Updated: रविवार, 19 जुलाई 2020 (16:09 IST)
ALSO READ: हरियाली अमावस्या 2020 : 20 साल बाद 20 जुलाई को बन रहे हैं शुभ संयोग

श्रावण मास में आने वाली अमावस्या को श्रावणी अमावस्या कहा जाता है, इसे हरियाली अमावस्या भी कहते हैं।

प्रत्येक अमावस्या की तरह श्रावणी अमावस्या पर भी पितरों की शांति के लिए पिंडदान और दान-धर्म करने का महत्व है।

इस बार 20 जुलाई को श्रावणी अमावस्या है।

इस साल की श्रावण अमावस्या कई मायनों में विशेष है। अमावस्या जिस दिन है, उस दिन सावन सोमवार भी है। 
श्रावण अमावस्या मुहूर्त
जुलाई 20, 2020 को 00:11:42 से अमावस्या आरंभ 
जुलाई 20, 2020 को 23:04:10 पर अमावस्या समाप्त
श्रावण अमावस्या का महत्व
धार्मिक और प्राकृतिक महत्व की वजह से श्रावण अमावस्या बहुत लोकप्रिय है। दरअसल इस दिन वृक्षों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने के लिए इसे हरियाली अमावस्या के तौर पर जाना जाता है। वहीं धार्मिक दृष्टिकोण से इस दिन पितरों का पिंडदान और अन्य दान-पुण्य संबंधी कार्य किए जाते हैं। 
श्रावण अमावस्या पूजा विधि
इस दिन गंगा जल से स्नान करें। सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद पितरों के निमित्त तर्पण करें। श्रावणी अमावस्या का उपवास करें एवं किसी गरीब को दान-दक्षिणा दें। श्रावणी अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा का विधान है। इस दिन पीपल, बरगद, केला, नींबू अथवा तुलसी का वृक्षारोपण जरूर करें। किसी नदी या तालाब में जाकर मछली को आटे की गोलियां खिलाएं।अपने घर के पास चींटियों को चीनी या सूखा आटा खिलाएं। 
 

Show comments

सभी देखें

भविष्‍य मालिका की भविष्‍यवाणी: मोदी या योगी कौन होगा भारत का अंतिम प्रधानमंत्री?

05 November Birthday: आपको 5 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 05 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

दीपावली की रात इन संकेतों को माना जाता है मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक

दीपावली पर कैसे शुरू हुई रंगोली बनाने की परंपरा? जानिए इसका धार्मिक महत्व

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

दीपावली पर क्यों होती है मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा? जानिए पौराणिक मान्यताएं

भाई दूज पर क्यों की जाती है यमराज की पूजा? जानिए इसकी रोचक धार्मिक परंपरा

दिवाली के पहले धनतेरस पर बनाएं कुबेर-लक्ष्मी 'धन वर्षा पोटली': वर्षभर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Diwali Puja Rules: दिवाली पूजा में लक्ष्मी जी की आरती करें या नहीं? जानें क्या कहते हैं ज्योतिष और शास्त्र

अगला लेख