dharma sangrah
✕

Bhadrapada amavasya 2025: भाद्रपद अमावस्या व्रत, धार्मिक कार्य और पूजा का समय

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 23 अगस्त 2025 (10:49 IST)
भाद्रपद कृष्ण अमावस्या 22 अगस्त 2025, शुक्रवार को सुबह 11:55 मिनट से प्रारंभ होकर 23 अगस्त 2025, शनिवार को सुबह 11:35 मिनट पर समाप्त होगी। इस मान से आज भी अमावस्या का व्रत रखने और पूजा पाठ करने का विधान है। 22 अगस्त को दर्श अमावस्या थी और आज स्नान दान की अमावस्या है। शनिवार होने से इसे शनि अमावस्या कहा जा रहा है। इसलिए इस दिन भी व्रत रखना जरूरी है।
 
पूजा का समय- 
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:58 से 12:49 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:52 से 07:14 तक।
 
1. इस दिन मध्‍यान्ह काल में पितरों को तर्पण करना चाहिए। इसके लिए किसी नदी, जलाशय या कुंड में में जाकर यह विधान करें। 
2. इस दिन प्रातःकाल उठकर सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद बहते जल में तिल प्रवाहित करें।
3. तर्पण और पिंडदान के बाद किसी गरीब व्यक्ति या ब्राह्मण को दान-दक्षिणा दें।
4. इस दिन कालसर्प दोष निवारण के लिए किसी योग्य पंडित से पूजा-अनुष्‍ठान कराएं।
5. इस दिन शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसो के तेल का दीपक जलाएं और पितरों को स्मरण करें। पीपल की 7 परिक्रमा लगाएं।
6. अमावस्या शनिदेव का दिन है। इसलिए इस दिन उनकी पूजा भी करना चाहिए।
7. स्नान और दान: इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने या घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करने का बहुत महत्व है।
8. गाय को अमावस्या के दिन हरा चारा खिलाएं। 
9. संतान की लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए माताएं इस दिन व्रत रखती हैं और देवी दुर्गा की पूजा करती हैं।
10. इस अमावस्या पर धार्मिक कार्यों के लिये कुशा एकत्रित की जाती है। धार्मिक कार्यों, श्राद्ध कर्म आदि में उपयोग की जाने वाली कुश घास एकत्रित की जाए तो वह पुण्य फलदायी होती है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

सभी देखें

Lal Kitab Mithun Rashifal 2027: 10वें भाव के शनि बदलेंगे मिथुन राशि वालों की तकदीर! जानें करियर, धन और परिवार का पूरा हाल

Dev Diwali 2026: जानिए देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

देवउठनी एकादशी पर हल्दी से करें ये खास उपाय, विवाह की बाधाएं और रोग होंगे दूर

मणिकर्णिका स्नान कब होगा? इसका भगवान शिव से क्‍या है संबंध? जानिए पौराणिक महत्व

Surya Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा बेशुमार पैसा

अगला लेख