dharma sangrah

आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन क्या करें, क्या न करें

Updated: शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (10:45 IST)
धार्मिक धार्मिक शास्त्रों के अनुसार आषाढ़ मास की पूर्णिमा को आषाढ़ी पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। इस वर्ष शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 को पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी और शनिवार, 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। आओ जानते हैं कि आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन क्या करें, क्या न करें।
 
 
क्या करें :
1. प्रात:काल जल्दी उठकर नदी में स्नान करते हैं। 
2. गुरु वेदव्यास की पूजा करते हैं। 
3. किसी को गुरु बनाते हैं या अपने गुरु का पूजन करते हैं।
4. व्रत रखकर पूरे दिन श्री विष्णु का ध्यान करते हैं।
5. सत्यनारायण भगवान का कथा पूजन करते हैं।
6. दान करते हैं। खासकर अन्नदान और वस्त्रदान करें।
7. इस दिन गुरु ही नहीं माता, पिता, बड़े भाई, बड़ी बहन, चाचा आदि का भी सम्मान करते हैं।
8. इस दिन गुरु से मंत्र प्राप्त भी करते हैं।
9. पितरों के तर्पण का कार्य भी किया जा सकता है।
10. कोई विद्या या सिद्धि सीखने का कार्य भी प्रारंभ किया जा सकता है।

 
 
क्या न करें
1. इस दिन किसी भी प्रकार का तामसिक भोजन न करें।
2. मांस, मटन, मच्छी और मदिरा से दूर रहें।
3. स्त्री समागन या प्रसंग से दूर रहें।
4. क्रोध, ईर्ष्या, किसी का अपमान करना आदि विकारों से दूर रहें।
5. यात्रा न करें।
6. किसी भी प्रकार का मंगलिक कार्य न करें।
7. यदि व्रत रख रहे हैं तो वार्तालाप और बहस से दूर रहें।
8. यदि व्रत रख रहे हैं तो तमान तरह की सुख सुविधा का त्याग कर दें।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Kamika Ekadashi 2026 : सावन में कब है कामिका एकादशी? जानें क्यों खास है यह एकादशी, जानें पूजा विधि और कथा

बुधादित्य राजयोग से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, करियर और कारोबार में मिल सकती है बड़ी सफलता

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–5 : तेजपत्ता)

श्रावण मास में करें ये 10 आसान उपाय, पूरे साल मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद

अगला लेख