Hanuman Chalisa

अधिकमास आरंभ : जानिए नियम और सावधानियां

Adhik maas 2023 : वर्ष 2023 में श्रावण के महीने में ही अधिकमास पड़ रहा है। इस बार मंगलवार, 18 जुलाई 2023 से अधिकमास की शुरुआत हो रही है। इसे पुरुषोत्तम मास और मलमास के नाम से भी जाना जाता है। यह समय पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान, जप-तप, चातुर्मास आदि की दृष्टि से बहुत ही मह‍त्वपूर्ण माना गया है।

इस महीने को लेकर अधिकतर लोगों के मन में यह भ्रम रहता है कि इन दिनों क्या करना चाहिए और क्या नहीं। इसके नियम क्या है, किन नियमों का पालन करते हुए बिताएं अधिक मास। तो आइए जानते हैं यहां अधिकमास/पुरुषोत्तम मास की सावधानियां और नियम के बारे में-
 
अधिक मास के नियम : 
 
1. अधिकमास में स्नान-दान, तप, पूजन, धार्मिक अनुष्ठान आदि करें।
 
2. प्रतिदिन 108 बार मंत्र- 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जप करें।
 
3. इस मास में मंदिर में ध्वजा का दान करें।
 
4. अधिकमास में केवल एक समय भोजन करें।
 
5. इस मास में भगवान श्री विष्णु के नाम से दीपदान करें। 
 
6. सायंकाल में शिवालय में शुद्ध घी का दीया जलाएं।
 
7. मूंग, गेहूं, चावल, जौ, तिल, बथुआ, मटर, जीरा, सोंठ, सेंधा नमक, इमली, आम, ककड़ी, केला, आदि को भोजन में शामिल करें।
 
8. इस माह में अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं। 
 
9. अधिकमास में दान-धर्म तथा सामाजिक हित के कार्य करें।
 
10. इस माह विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का वाचन करें। 
 
11. चूंकि इस बार अधिकमास सावन में आया हैं, अत: भगवान श्रीहरि विष्णु, भगवान नृसिंह तथा भोलेनाथ का षोडशोपचार पूजन अवश्य करें।
 
अधिकमास की सावधानियां : 
 
1. कुआं, बावड़ी, तालाब आदि के कार्य न करवाएं। और ना ही बोरिंग का खनन करें।
 
2. इस माह में किसी भी तरह का नशा नहीं करें, नशीले पदार्थों से दूर रहे। 
 
3. इस माह में मांस तथा मांसाहार से दूर रहें।
 
4. इन दिनों नए कपड़े न खरीदें और ना ही पहनें। यदि अधिक आवश्यक हो तो ज्योतिष की सलाह से कार्य करें। 
 
5. अधिकमास में मांगलिक कार्य निषेध है। अत: नामकरण, शुभ विवाह, मुंडन, यज्ञोपवीत, कर्णछेदन, गृह प्रवेश आदि कार्य न करें। 
 
6. अधिकमास में चावल का मांड़, शहद, उड़द, राई, प्याज, लहसुन, मसूर, मूली, तथा बासी भोजन ग्रहण न करें।
 
7. श्रावण मास में शाक वर्जित होने के कारण पत्तेदार हरी सब्जियां न लें। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: अधिकमास : 18 जुलाई 2023 से प्रारंभ होगा पुरुषोत्तम मास, अधिकमास कब व कैसे होता है?

 

Show comments

सभी देखें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026: निकलने से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेगा सफर सुरक्षित

Vakri Budh Effect: बुध की कर्क राशि में वक्री चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

सभी देखें

03 July Birthday: आपको 3 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

विघ्नहर्ता दूर करेंगे हर संकट: जानें आषाढ़ कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी का महत्व, पूजा मुहूर्त, विधि और मंत्र

कब है शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी का पर्व?

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

अगला लेख